Wednesday, November, 26,2025

कन्याओं के चरण पखारे, भोजन कराकर लिया आशीर्वाद

जयपुर: घरों और दुर्गाष्टमी के पांडालों में मंगलवार को महाष्टमी की पूजा हुई। हलवा, पूरी और चने की सब्जी का माता को भोग लगाकर कन्याओं के चरण पखारकर घरों में भोजन कराया गया। इसके बाद दक्षिणा और उपहार देकर देवी स्वरूप आशीर्वाद लिया गया।

दुर्गाष्टमी के अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कच्ची बस्ती की 101 कन्याओं का विधिविधान से पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के पैर धोए, तिलक किया, आरती उतारी और अपने हाथों से भोजन कराया। उन्होंने कहा कि कन्या देवी का स्वरूप होती है और नवरात्र में उनके अलग-अलग रूपों की पूजा का यही उद्देश्य है कि समाज में सुख-शांति बनी रहे। दीया कुमारी ने बच्चियों से बात की, उन्हें उपहार दिए और कहा कि बेटियों को भी बराबरी का अवसर मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अब बच्चियां आगे बढ़ना चाहती हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं। इससे पूर्व जोधपुर जिले के पालुखुर्द ग्राम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनकी गतिविधियां देखीं।

जय क्लब में मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित

सी-स्कीम स्थित जय क्लब लॉन में प्रवासी बंगाली कल्चरल सोसाइटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में महाअष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह की आरती के बाद श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की और आशीर्वाद प्राप्त किया। अष्टमी की विशेष पूजा विधिविधान से सम्पन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। दोपहर में बच्चों और युवाओं के लिए खेल और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बच्चों ने रंग-बिरंगे चित्र बनाकर अपनी कला का सुंदर प्रदर्शन किया। महिलाओं और पुरुषों के लिए शंख वादन प्रतियोगिता ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। शाम को संधि पूजा का आयोजन हुआ। धार्मिक मान्यता है कि इसी समय मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। 108 दीपों की रोशनी और 108 फूलों की पुष्पांजलि ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया। मां का खास श्रृंगार लाल वस्त्र, फूलों और आभूषणों से किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. एसके सरकार ने कहा कि यह पूजा मां की शक्ति, भक्ति और एकता का प्रतीक है।

दुर्गाबाड़ी में केला, गन्ना और पेठा की प्रतीकात्मक बलि दी

दुर्गा महोत्सव पांडालों में भी अष्टमी की पूजा हुई। इसके बाद अष्टमी से नवमी तिथि बदलते समय संधि पूजा की गई। जयपुर दुर्गाबाड़ी की यह पूजा अष्टमी और नवमी के संधिकाल में होती है। पूजा के दौरान परंपरा अनुसार केला, गन्ना और पेठा की प्रतीकात्मक बलि दी गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुदीप्तो सेन ने बताया कि इस अवसर पर लगभग 6,000 श्रद्धालुओं के लिए विशेष भोग तैयार किया गया, जिसमें खीर, खिचड़ी और मिक्स सब्जी को बड़े प्रेम और श्रद्धा से परोसा गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम के समय भव्य संध्या आरती हुई, जिसमें महिलाओं ने धुनुची नृत्य किया। मां दुर्गा के जयकारों से भक्तिमय वातावरण हो गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery