Wednesday, September, 23,2026

जेएलएन मार्ग पर न लालबत्ती, ना ही ब्रेक... फर्राटे से दौड़ेगा ट्रैफिक

जयपुर: जयपुर में अब एक और प्रमुख मार्ग पर लालबत्ती के आगे ब्रेक लगाने का खेल बदलने वाला है। जगतपुरा के बाद राजधानी की सबसे खास सड़क जेएलएन मार्ग पर ट्रैफिक को रोकने के बजाय दौड़ाने की तैयारी है। रामनिवास बाग से जवाहर सर्किल तक साढ़े सात किमी में कहीं सड़क ऊपर उठेगी, कहीं ट्रैफिक नीचे से निकलेगा तो कहीं यू-टर्न और लूप रास्ता बदलेंगे। करीब 500 करोड़ के इस मेगा प्लान में सिग्नल से जाम तक का पूरा गणित बदलने की तैयारी है। त्रिमूर्ति सर्किल पर मौजूदा सिग्नल व्यवस्था हटाकर सर्किल आधारित ट्रैफिक मूवमेंट प्रस्तावित है। इसके आगे से करीब 1.5 किमी लंबी एलिवेटेड रोड शुरू होगी। यूनिवर्सिटी की ओर जाने वाला सीधा ट्रैफिक ऊपर से निकलेगा और यूनिवर्सिटी तिराहे से पहले नीचे उतरेगा। यूनिवर्सिटी
की तरफ से रामनिवास बाग आने वाले वाहनों के लिए भी एलिवेटेड कनेक्टिविटी प्रस्तावित है। यह यूनिवर्सिटी तिराहे के बाद शुरू होकर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सामने नीचे उतरेगी। यहां पैदल यात्रियों के लिए भूमिगत मार्ग भी प्रस्तावित है।

JDA चौराहा बंद, यू-टर्न से बदलेगा रास्ता

जेडीए चौराहे पर मौजूदा क्रॉसिंग को खत्म करने का प्रस्ताव है। रामनिवास बाग और शांति पथ की तरफ से आने वाले वाहनों को भवानी सिंह रोड अथवा त्रिमूर्ति की तरफ जाने के लिए गांधी सर्किल से पहले यू-टर्न स्ट्रक्चर दिया जाएगा। एलिवेटेड रोड के नीचे भी यू-टर्न की व्यवस्था प्रस्तावित है, जिससे गांधी सर्किल की तरफ से आने वाले वाहन यूनिवर्सिटी की दिशा में जा सकेंगे।

गांधी सर्किल के नीचे अंडरपास, ऊपर सर्किल

गांधी सर्किल के नीचे अंडरपास प्रस्तावित है। इसके बाद ऊपर सर्किल को दोबारा विकसित किया जाएगा। गांधी सर्किल से ओटीएस की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए वानिकी प्रशिक्षण संस्थान से ओटीएस चौराहे से पहले तक बड़ा एट-ग्रेड लूप बनाया जाना प्रस्तावित है।

एक बड़े लूप से निकलेंगे दो छोटे रास्ते

बड़े लूप से दो छोटे लूप जोड़े जाएंगे। एक से गांधी सर्किल की तरफ से आने वाले वाहन बजाज नगर की ओर जा सकेंगे। दूसरे लूप से जवाहर सर्किल और विद्याश्रम रोड की तरफ से आने वाले वाहन झालाना संस्थान पथ अथवा जवाहर सर्किल की ओर जा सकेंगे। ओटीएस के बाद एसएल रोड तिराहे को बंद करने का प्रस्ताव है। यहां सीथे जंक्शन क्रॉस करने के बजाय लूप और यू-टर्न से वाहनों को निकाला जाएगा। इससे मुख्य जेएलएन मार्ग पर सिग्नल आधारित क्रॉसिंग खत्म करने की योजना है। इसके अलावा एमएनआईटी के सामने यू-टर्न, मालवीय नगर ओवरब्रिज का भी डिजाइन बदलेगा।

जवाहर सर्किल से पहले आखिरी यू-टर्न

जवाहर सर्किल से पहले एक और यू-टर्न स्ट्रक्चर प्रस्तावित है। वहीं डब्ल्यूटीपी के सामने भूमिगत पदयात्री मार्ग बनाया जाना प्रस्तावित है, जिससे पैदल यात्रियों को व्यस्त जेएलएन मार्ग सीधे पार नहीं करना पड़ेगा। जेडीए के मुताबिक जेडीए चौराहा और ओटीएस जैसे जंक्शनों पर वाहन चालकों को कई बार दो से तीन मिनट तक सिग्नल पर रुकना पड़ता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery