Wednesday, August, 12,2026

सिद्धार्थ महाजन का विकल्प तलाशने में जुटी सरकार

जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) में जेडीसी सिद्धार्थ महाजन को ही बनाए रखने के मामले में बताया जा रहा है, सरकार पुनर्विचार कर रही है। 'सच बेधड़क' ने 7 अगस्त के अंक में शीर्ष व भरोसेमंद सूत्रों के हवाले से ही यह खबर छापी थी कि आईएएस की प्रस्तावित ट्रांसफर लिस्ट में महाजन का नाम नहीं है और वह जेडीसी की कमान यथावत संभालते रहेंगे, लेकिन इन्हीं सूत्रों के अनुसार जेडीए में लीडरशिप चेंज का मुद्दा सोमवार को अचानक रिओपन हुआ है। बताया जा रहा है कि अब महाजन के विकल्पों की तलाश की जा रही है।

जिन नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें जितेंद्र सोनी, आरती डोगरा, हिमांशु गुप्ता और कुमार पाल गौतम के नाम शामिल हैं। इनमें जितेंद्र सोनी का नाम सबसे ऊपर है। उन्हें इस कुर्सी के लिए नेचुरल च्वाइस माना जा रहा है। बताया गया है कि पूर्व में सुधांश पंत और जोगाराम जयपुर कलेक्टर रहने के बाद जेडीए कमिश्नर बने थे। वैसे भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार खुद सिद्धार्थ महाजन ही जेडीसी के पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं हैं। मूलतः वह एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी हैं। जमीनों से जुड़े प्रकरणों में आमतौर पर उनकी रुचि नहीं रहती है।

IAS की लिस्ट का इंतजार बढ़ा, बड़े बदलाव के संकेत

सोमवार को रात में आईएफएस और मंगलवार को दिन में आरएएस की जंबो ट्रांसफर लिस्टों ने समूचे आईएएस काडर में जबरदस्त हलचल मचा दी है। अब आईएएस की लिस्ट का इंतजार भी चरम पर पहुंच गया है। मंगलवार को लिस्ट को लेकर दिनभर सचिवालय के गलियारों में अटकलों व चर्चाओं का बाजार गर्म रहा, लेकिन भरोसे के सूत्रों के अनुसार अभी लिस्ट का थोड़ा और इंतजार करना होगा। लिस्ट में कई बड़े व महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत हैं। कुछ नामों व पोस्टों को लेकर फैसले में देरी हो रही है। देरी का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि स्थानीय निकायों के चुनावों की आरक्षण लॉटरी 13 व 14 अगस्त को निकाली जाएगी। इसमें कलेक्टरों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में लिस्ट इसके बाद शनिवार से पूर्व आएगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery