Tuesday, September, 29,2026

पिंकसिटी की कायाकल्प के लिए JDA ने खोला खजाना

जयपुर: जयपुर शहर के ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्बर को मजबूत करने के लिए जेडीए ने 575 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में सोमवार को मंथन सभागार में हुई पीडब्ल्यूसी की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों के प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इनमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट गोपालपुरा बाईपास पर त्रिवेणी नगर आरओबी से गुर्जर की थड़ी के पास तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड है। इसके लिए 250.85 करोड़ रुपए की संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। बैठक में केवल बड़े सड़क प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं रहते हुए शहर के ड्रेनेज नेटवर्क, पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ, प्रमुख मागों के विकास और सार्वजनिक स्थलों को विकसित करने के प्रस्ताव भी मंजूर किए गए। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों में लंबे समय से प्रस्तावित आधारभूत सुविधाओं के काम आगे बढ़ने की उम्मीद है। जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने कहा कि इन विकास कार्यों से जयपुर की यातायात व्यवस्था, सड़क एवं ड्रेनेज आधारभूत ढांचे, पैदल यात्रियों की सुविधाओं, प्रमुख मार्गों के विकास तथा सार्वजनिक स्थलों के समग्र विकास को गति मिलेगी। बैठक में जेडीए सचिव डॉ. गौरव सैनी, अतिरिक्त आयुक्त भूमि प्रतिभा पारीक, निदेशक योजना मृणाल जोशी, निदेशक वित्त सुरेश वर्मा, निदेशक अभियांत्रिकी देवेंद्र गुप्ता, अजय गर्ग सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

गोपालपुरा एलिवेटेड रोड के लिए अतिरिक्त बजट

गोपालपुरा बाईपास पर त्रिवेणी नगर आरओबी से गुर्जर की थड़ी तक बन रही एलिवेटेड रोड के लिए जेडीए ने अतिरिक्त बजट जारी किया है। प्रोजेक्ट की लागत बढ़ने के बाद 250.85 करोड़ रुपए की संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। पहले इसके लिए 184.85 करोड़ रुपए स्वीकृत थे। टेंडर प्रीमियम, इलेक्ट्रिकल वर्क सहित अतिरिक्त कार्य जुड़ने के कारण बजट में बढ़ोतरी हुई है। पीडब्ल्यूसी की 10वीं बैठक में संशोधित स्वीकृति दी गई। करीब 2.160 किमी लंबी एलिवेटेड रोड की चौड़ाई 17.20 मीटर होगी। इसके दोनों तरफ 10.50-10.50 मीटर की सर्विस रोड, 2 मीटर फुटपाथ और ड्रेनेज का प्रावधान है। प्रोजेक्ट का काम अगस्त 2025 में शुरू हुआ था और इसे फरवरी 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। अब तक करीब 23% काम पूरा हो चुका है। संशोधित बजट मिलने के बाद शेष निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।

रामनिवास बाग में फूड एरिना, विद्याधर नगर में MICE सेंटर

जेडीए ने सार्वजनिक स्थलों के विकास से जुड़े प्रोजेक्ट भी मंजूर किए हैं। रामनिवास बाग में फूड एरिना के विकास, निर्माण, कंसल्टेंसी, संचालन एवं रखरखाव के लिए ईपीसी मोड पर 6.37 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। विद्याधर नगर के जोन-बी1 में एमआईसीई सेंटर के निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। इसके लिए 42.22 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

शिप्रा पथ का होगा होलिस्टिक डेवलपमेंट

पीडब्ल्यूसी की बैठक में मानसरोवर के शिप्रा पथ के होलिस्टिक डेवलपमेंट के लिए 26.32 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा जोन-सी2 में विभिन्न प्रमुख मार्गों पर फुटपाथ निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 6.33 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए।

नाले की बाधा हटेगी, बनेगी सड़क

दुर्गापुरा रोड से त्रिवेणी नगर स्थित संस्कृत विश्वविद्यालय तक वर्षों से अटकी सड़क का निर्माण अब आगे बढ़ेगा। करीब डेढ़ किमी लंबी और 60 फीट चौड़ी इस सड़क का करीब 400 मीटर हिस्सा नाले की वजह से अवरुद्ध था। जेडीए की पीडब्ल्यूसी की 10 वीं बैठक में सड़क निर्माण के लिए 8.53 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई है। प्रस्ताव के तहत नाले के नीचे कलवर्ट का निर्माण कर ड्रेनेज को व्यवस्थित किया जाएगा। इससे सड़क निर्माण का रास्ता साफ होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दीपावली के बाद काम शुरू होने की संभावना है। करीब छह माह में अथवा अगले मानसून से पहले सड़क तैयार करने का लक्ष्य रखा जा सकता है।

ड्रेनेज नेटवर्क पर होंगे सबसे ज्यादा खर्च

शहर में जल निकासी की समस्या से जुड़े कार्यों को भी बैठक में प्राथमिकता दी गई। बेनाड़ रोड, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया, निवाई रोड और आसपास के क्षेत्रों में ड्रेनेज कार्यों के लिए 58.36 करोड़ रुपए मंजूर किए गए। वहीं कालवाड़ रोड पर एनएच बाईपास से बांडी नदी तक तथा निवाई रोड और जोन-12 क्षेत्र में स्टॉर्म वाटर ड्रेन के निर्माण के लिए 176.22 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई। इस तरह इन दोनों मदों में ही 234.58 करोड़ रुपए के कार्य शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery