Tuesday, November, 25,2025

जयपुर नगर निगम में अब 13 जोन, 150 वार्ड... गौरव सैनी को कमान

जयपुर: जयपुर, जोधपुर और कोटा में सोमवार से नगर निगमों की कमान राज्य सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासकों ने संभाल ली है। तीनों शहरों में पहले दो-दो नगर निगम थे, जिनका कार्यकाल रविवार को समाप्त हो गया। अब एक निगम के रूप में इन्हें मिलाकर प्रायोगिक तौर पर नया प्रशासनिक ढांचा लागू किया गया है। जयपुर नगर निगम में हेरिटेज और ग्रेटर निगम को मर्ज कर एकीकृत निगम बनाया गया है।

राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने नगर निगम जयपुर के 13 जोनों में पुनर्गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। अब निगम में कुल 150 वार्ड होंगे। यह नया ढांचा आगामी नगर निगम चुनावों का आधार बनेगा। नगर निगम प्रशासक पूनम ने कहा कि नगर निगम का संचालन सुचारू बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय है। आमजन अपनी शिकायतें सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से दर्ज करवा सकते हैं।

सैनी को मिला एकीकृत निगम के पहले आयुक्त बनने का गौरव

राज्य सरकार ने देर रात राजस्थान के तीन बड़े नगर निगमों में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अहम बदलाव किए। जयपुर के दो नगर निगम-हेरिटेज और ग्रेटर को एकीकृत किए जाने के बाद आखिरकार आईएएस गौरव सैनी को संयुक्त जयपुर नगर निगम का पहला आयुक्त नियुक्त कर दिया गया है। गौरव सैनी इससे पहले जयपुर ग्रेटर नगर निगम के आयुक्त रह चुके है तथा अब एकल निगम व्यवस्था में उन्हें पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में पूर्व हेरिटेज नगर निगम आयुक्त आईएएस निधि पटेल को एपीओ कर दिया गया है। उन्हें जल्द ही नई पोस्टिंग मिल सकती है। जयपुर में यह फैसला लंबे मंथन के बाद लिया
गया, क्योंकि सरकार को तय करना था कि दो आयुक्तों में किसे एपीओ किया जाए और किसे संयुक्त निगम का नेतृत्व दिया जाए। उधर, जोधपुर में आईएएस सिद्धार्थ पलानीचामी को नया नगर निगम आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वे जोधपुर नगर निगम दक्षिण के आयुक्त थे। वहीं कोटा में आरएएस ओमप्रकाश मेहरा को नगर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया है और आरएएस अशोक कुमार त्यागी को एपीओ कर दिया गया है।

चेयरमैनों के पहुंचने से पहले ही तोड़े ताले

नगर निगम हेरिटेज की समितियों में रहे चेयरमैनों के कमरे के ताले सोमवार सुबह बिना सूचना के ही निगम प्रशासन ने तुड़वा दिए। इनकी जगह नए ताले लगवा दिए। कुछ समितियों के चेयरमैन शाम को जब कमरों की चाबी निगम प्रशासन को सौंपने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा नए ताले लगा दिए थे। इस पर चेयरमैनों ने गहरी नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार नगर निगम एईएन ने जेईएन को सभी चेयरमैनों के कमरों के रखे सामान की डिटेलिंग तैयार कराने के लिए बिना सूचना के ताले लगाने के निर्देश दिए थे। निगम के वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल रविवार को खत्म हो गया। इसके पहले शनिवार को भी कार्यालय में अवकाश था। निगम ने चैयरमैनों के कार्यालय पहुंचने तक का भी इंतजार नहीं किया।

अगले साल होंगे नगर निगम चुनाव

स्वायत्त शासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार इस नए प्रशासनिक ढांचे के आधार पर अगले साल जयपुर नगर निगम चुनाव होंगे। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि यह बदलाव बढ़ती आबादी, भौगोलिक विस्तार और नगरीय जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। इससे प्रशासनिक सुगमता और विकास कार्यों का समान वितरण सुनिश्चित होगा। नगर निगम के प्रशासनिक ढांचे पर अभी भी उच्च स्तर पर विचार चल रहा है। स्वायत्त शासन सचिव रवि जैन ने कहा कि दो-तीन दिनों में इन शहरों में प्रायोगिक गठन पूरा हो जाएगा।

नए प्रशासनिक स्वरूप के प्रस्ताव

नगर निगम जयपुर में प्रशासनिक ढांचे को नया स्वरूप देने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। आयुक्त के साथ एक अतिरिक्त आयुक्त (आईएएस) का पद सृजित किया जाएगा। दो निजी सचिवों के पद स्वीकृत किए जाएंगे। एक विशेषाधिकारी (आयुक्त स्तर) का पद सृजन प्रस्तावित है। निगम विजिलेंस में मुख्य नियंत्रक का नया पद प्रस्तावित है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के दो पदों में से एक भरा जाएगा और एक विलोपित किया जाएगा। दो उप पुलिस अधीक्षक के नए पद सृजित किए जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नए जोन और वार्ड के अनुरूप सेवाओं को लागू करें। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इस नए ढांचे से प्रशासनिक कामकाज में सुगमता आएगी। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह पंजीकरण और सफाई जैसी सेवाएं अब बेहतर तरीके से दी जा सकेंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery