Friday, September, 18,2026

गोपालपुरा बाईपास पर कोचिंग सीलिंग के खिलाफ नहीं निकला शांति मार्च

जयपुर: गोपालपुरा बाईपास पर कोचिंग संस्थानों के खिलाफ जेडीए की सीलिंग कार्रवाई के विरोध में राजस्थान कोचिंग एसोसिएशन की ओर से प्रस्तावित शांति मार्च गुरुवार को नहीं निकला। एसोसिएशन ने रिद्धि-सिद्धि चौराहे से महेश नगर 80 फीट रोड होते हुए त्रिवेणी पुलिया तक मार्च निकालने का ऐलान किया था। हालांकि, तय कार्यक्रम के मुताबिक शाम तक मौके पर मार्च नहीं हुआ। मार्च को लेकर 10-बी स्कीम विकास समिति ने पहले ही पुलिस प्रशासन से आपत्ति जताई थी। समिति ने पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त जयपुर, जयपुर दक्षिण पुलिस आयुक्त और शिप्रा पथ थाना पुलिस को पत्र देकर प्रदर्शन रोकने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का अनुरोध किया था। समिति ने आशंका जताई थी कि प्रदर्शन से 10-बी स्कीम और आसपास की रिहायशी कॉलोनियों में कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने के साथ गोपालपुरा बाईपास पर यातायात जाम हो सकता है। समिति ने अपने पत्र में यह भी कहा था कि गोपालपुरा बाईपास के कोचिंग संस्थानों से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और जेडीए की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के आधार पर की जा रही है। ऐसे में प्रदर्शन से न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी। समिति ने एलेन कोचिंग भवन के मालिक पर कॉलोनीवासियों और मामले में पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता को धमकी देने का आरोप भी लगाया था और एफआईआर दर्ज होने का दावा किया था।

कोचिंग हब में शिफ्टिंग का मामला भी लंबित

गोपालपुरा के कोचिंग संस्थानों को प्रताप नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय कोचिंग हब में शिफ्ट करने का मामला भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। 15 सितंबर को मामले में सुनवाई नहीं हो सकी थी। ऑल कोचिंग इंस्टीट्यूट महासंघ ने मामले में पक्षकार बनने के लिए आवेदन किया है। महासंघ का कहना है कि अधिकांश संस्थान नए हब में जाने को तैयार हैं, लेकिन आवंटन मूल्य कम किया जाना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery