Sunday, August, 09,2026

JDA ने गोपालपुरा बाईपास पर कोचिंग सेंटरों का किया सर्वे

जयपुर: लोकनाथन मामले में सुप्रीम कोर्ट में जवाब पेश करने को लेकर जेडीए की ओर से शुक्रवार को कोचिंग सेंटरों का सर्वे किया गया। गोपालपुरा बाईपास क्षेत्र स्थित 116 कोचिंग सेंटरों की नापजोख कर सर्वे किया गया। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में स्थानीय 10 बी विकास समिति की ओर से 116 कोचिंग सेंटरों की सूची प्रस्तुत की गई थी। इसलिए पहले जेडीए की ओर से इन्हीं कोचिंग सेंटरों का सर्वे किया गया।

इस सर्वे में भूखंड के अनुमोदन, भवन निर्माण स्वीकृति, स्वीकृत मापदंडों के अनुसार निर्माण, सेटबैक, पार्किंग व ऊंचाई आदि मापदंड, भवन विनियम 2020 और भवन विनियम 2025 में निर्धारित कोचिंग सेंटर के प्रावधान, अग्निशमन प्रावधान आदि के लिहाज से कोचिंग सेंटरों की जांच की गई। जल्द ही सर्वे की रिपोर्ट तैयार होगी। रिपोर्ट में अवैध पाए जाने वाले कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अवैध निर्माण हटाने और इमारत के सील करने की कार्रवाई की जाएगी। सर्वे टीम में तहसीलदार, पटवारी, प्रवर्तन अधिकारी, नगर निगम व कनिष्ठ अभियंता शामिल थे।

समिति बोली- आदेश की पालना में हो शिफ्टिंग

10 बी विकास समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार गोपालपुरा बाईपास के कोचिंग संस्थानों को कोचिंग हब में शिफ्ट किया जाना चाहिए। इसके बजाय जिम्मेदार एजेंसियों की ओर से सर्वे की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतिदिन आते हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को पार्किंग और यातायात जाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। समिति के सचिव गोपाल कुमार अग्रवाल ने कहा कि उन्हें कोचिंग संस्थानों या विद्यार्थियों से कोई आपत्ति नहीं है। चिंता केवल क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों की सुविधाओं को लेकर है। उन्होंने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना करते हुए कोचिंग संस्थानों को कोचिंग हब में स्थानांतरित करने की पूरी योजना सार्वजनिक की जाए।

कोचिंग शिफ्ट करने की मांग

इधर, गोपालपुरा बाईपास व्यापार मंडल ने भी कोचिंग संस्थानों को हटाकर उन्हें निर्धारित कोचिंग हब में स्थानांतरित करने की मांग की है। गोपालपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गोयल ने कहा कि बाईपास पर कोचिंग संस्थानों के कारण यातायात और पार्किंग की समस्या लगातार बढ़ रही है। कोचिंग को निर्धारित हब में शिफ्ट किया जाए तो व्यापार और स्थानीय लोगों दोनों के लिए व्यवस्था बेहतर होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery