Friday, August, 29,2025

मोती डूंगरी मंदिर में नौ दिनों तक मनाया जाएगा गणेश जन्मोत्सव

जयपुर: प्रदेश भर में गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा। राजधानी जयपुर स्थित श्री मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भगवान गणेश का जन्मोत्सव नौ दिन तक मनाया जाएगा। श्री मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। गणेश जन्मोत्सव महापर्व का आगाज 20 अगस्त को भगवान श्री गणेश को अर्पित मोदकों की विशाल झांकी से होगा। इस झांकी में 251-251 किलोग्राम के दो विशाल मोदक प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अलावा 51-51 किलोग्राम के पांच, 21-21 किलोग्राम के 21 और 1.25-1.25 किलोग्राम के 1100 मोदक भी भगवान को अर्पित किए जाएंगे। कुल 2500 किलो घी, 3000 किलो बेसन, 9000 किलो शक्कर और 100 किलो सूखे मेवे से मोदक तैयार किए जाएंगे। इस दिन सुबह 5 बजे से दर्शन प्रारंभ होंगे। 21 अगस्त को पुष्य नक्षत्र के शुभा संयोग पर भगवान श्री गणेश का भव्य पंचामृत अभिषेक होगा। 251 किलो दूध, 50 किलो दही, 25 किलो बूरा, 11 किलो शहद और 11 किलो घी से अभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर 501 महिलाएं कलश यात्रा के साथ मंदिर पहुंचेंगी।

महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि मंदिर प्रबंधन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दर्शन व्यवस्था के लिए 6-6 लाइनें बनाई जाएंगी। चार AI आधारित कैमरे, 72 CCTV कैमरे, 6 DFMD और 6 HSMD स्कैनर लगाए गए हैं। विशेष रूप से वृद्धजनों और दिव्यांगों के लिए रिक्शा सेवा उपलब्ध रहेगी।

22 अगस्त को होगा ध्रुवपद गायन

गणपति जन्मोत्सव की श्रृंखला में 22 अगस्त को शाम 7 बजे से ध्रुवपद गायन का आयोजन होगा, जो भगवान गणेश को प्रिय माना जाता है। 23 से 25 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से कथक नृत्य की प्रस्तुतियां मंदिर परिसर में दी जाएंगी। 26 अगस्त को सिंजारा एवं मेहंदी पूजन का आयोजन होगा। भगवान गणेश को 3100 किलो शुद्ध मेहंदी धारण करवाई जाएगी, जिसे पाली के सोजत से मंगवाया गया है। पूजा के बाद यह मेहंदी प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित की जाएगी। महिलाओं और कन्याओं के लिए विशेष डोरा और मेहंदी वितरण की व्यवस्था रहेगी। इसी दिन रात्रि जागरण और भक्ति संध्या का आयोजन होगा। विशेष श्रृंगार के तहत इस दिन गणपति को स्वर्ण मुकुट, नौलखा हार और चांदी के सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा।

27 अगस्त को गणेश जन्मोत्सव हर झांकी में होगी अलग पोशाक

गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त को भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के दर्शन होंगे। सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ दर्शन शुरू होंगे। इस दौरान श्रृंगार आरती- सुबह 11:30 बजे, भोग आरती- दोपहर 2:15 बजे, संध्या आरती शाम 7:00 बजे और शयन आरती- रात 11:30 बजे होगी। हर झांकी में गणेश जी अलग-अलग पोशाक पहने नजर आएंगे। इसके अगले दिन 28 अगस्त को शाम 4 बजे भगवान गणपति नगर भ्रमण पर निकलेंगे। शोभायात्रा मोती डूंगरी मंदिर से प्रारंभ होकर एमडी रोड, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार, नाहरगढ़ रोड होते हुए गढ़ गणेश मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में अलग-अलग झांकियां और अखाड़े मौजूद रहेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery