Thursday, July, 30,2026

अब जयपुर में बिना क्यूआर कोड नहीं दौड़ेंगे ई-रिक्शा

जयपुर: जयपुर शहर में ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए 1 अगस्त से ई-रिक्शा क्यूआर कोड डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा। इस व्यवस्था में ई-रिक्शा का संचालन जोनवार किया जाएगा और प्रत्येक वाहन को क्यूआर कोड और कलर कोड जारी किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक जोन में गजट नोटिफिकेशन में निर्धारित संख्या के अनुसार ही ई-रिक्शा संचालित किए जाएंगे। जोन आवंटित होने के बाद संबंधित वाहन को जोन के अनुरूप कलर कोड और क्यूआर कोड दिया जाएगा, जिसमें चालक और वाहन की पूरी जानकारी दर्ज रहेगी। ई-रिक्शा मालिक एवं चालक अपने वाहन का पंजीकरण 1 से 31 अगस्त तक ऑनलाइन वेबसाइट, एंड्रॉयड मोबाइल एप, नजदीकी ई-मित्र केंद्र व यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष, अजमेरी गेट, जयपुर पर कर सकेंगे। आवेदन के दौरान आवेदक अपनी प्राथमिकता के अनुसार विभिन्न जोनों का चयन कर सकेगा। आवेदन करते समय प्रत्येक जोन में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी भी दिखाई जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery