Tuesday, July, 14,2026

'रावण' पर GST की छूट रही बेअसर, अब भी महंगा

जयपुर: जयपुर में दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी आदर्श नगर में रावण दहन होगा, लेकिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माने जाने वाला रावण इस बार भी महंगाई की मार से नहीं बच सका। दरअसल, रावण निर्माण का सारा सामान जीएसटी कटौती के ऐलान से पहले ही खरीद लिया गया था। रावण निर्माण में कपड़ा, बांस, मैदा, रंग आदि का प्रयोग होता है। परंपरा अनुसार जन्माष्टमी के अगले दिन से ही रावण निर्माण का काम शुरू हो जाता है। इस बार भी 22 सितंबर से पहले ही सभी प्रकार की सामग्री की खरीद हो चुकी थी। ऐसे में रावण बनाने वाले कलाकारों को जीएसटी कटौती का फायदा नहीं मिल पाया।

जयपुर के आदर्श नगर में इस बार 105 फीट ऊंचा रावण और 90 फीट ऊंचा कुंभकरण तैयार किया गया है। इन पुतलों का निर्माण पूरी तरह प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल सामग्री से किया गया है, जिसमें बांस की फ्रेमिंग, सूती कपड़ा, कागज, मैदा, प्राकृतिक रंग और ग्रीन पटाखों का उपयोग किया गया है, ताकि पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचे। प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह वर्जित रहा। ऐसे में सिर्फ रावण के पुतले की इस साल निर्माण की कुल लागत करीब 6 लाख रुपए तक पहुंच गई है।

गधे का सिर और रिमोट से होगा पुतला दहन

इस बार रावण के दस सिरों में से एक गधे का सिर होगा। यह परंपरा मंदसौर से ली गई है और माना जाता है कि यह रावण की कुबुद्धि और अहंकार का प्रतीक है। इससे लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की जाती है कि अहंकार और गलत निर्णय विनाश की और ले जाते हैं। साथ ही इस बार रावण दहन रिमोट कंट्रोल से किया जाएगा, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी और दर्शकों को एक नया अनुभव मिलेगा।

पांच पीढ़ियों से निभा रहे परंपरा, मंदिर बना अस्थायी घर

रावण और कुंभकरण का निर्माण मथुरा से आए मुस्लिम कारीगर चांद बाबू और उनके परिवार द्वारा किया जाता है। यह परिवार पांच पीढ़ियों से इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। मूल रूप से इनका पेशा कपड़े की सिलाई और चांदी की पाजेब बनाना है, लेकिन दशहरे के दौरान वे सब कुछ छोड़कर जयपुर आते हैं। करीब डेढ़ महीने तक राम मंदिर परिसर ही इनका अस्थायी निवास बन जाता है। इस दौरान पूरा परिवार शाकाहारी भोजन करता है और धार्मिक अनुशासन का पालन करता है।

रामलीला मैदान में 51 फीट के रावण का होगा दहन

जयपुर के रामलीला मैदान में इस बार रावण दहन केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति का संदेश देने वाला मंच भी बनेगा। 2 अक्टूबर को यहां 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा, लेकिन खास आकर्षण रहेंगी ऑपरेशन सिंदूर और एयर स्ट्राइक पर आधारित विशेष झांकियां। इन झांकियों के माध्यम से भारतीय सेना की वीरता और पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई को दिखाया जाएगा, जिससे युवाओं और बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत हो सके। इसके अलावा, कार्यक्रम में रामायण पात्र वेशभूषा प्रतियोगिता, चित्रकला प्रदर्शनी, मेहंदी कार्यक्रम, नवदुर्गा झांकियां और बच्चों के लिए झूले व स्वादिष्ट व्यंजन स्टॉल भी रहेंगे। आयोजन को और भी भव्य बनाने के लिए मथुरा से विशेष कलाकार आमंत्रित किए गए हैं, जो झांकियों को जीवंत रूप देंगे।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery