Friday, August, 07,2026

द्रव्यवती नदी के किनारे बनेगा नया स्पोर्ट्स हब... तैयार होंगे चैंपियन

जयपुर: द्रव्यवती नदी अब केवल हरियाली और सौंदर्य का प्रतीक नहीं रहेगी, बल्कि जल्द ही यह जयपुर के नए स्पोर्ट्स हब के रूप में भी पहचान बनाएगी। राजधानी में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने द्रव्यवती नदी के किनारे आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने की दिशा में बड़ी पहल की है। प्रताप नगर स्थित हल्दीघाटी मार्ग के सामने 14 हजार वर्गमीटर भूमि पर करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से यह अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। जेडीए ने इसके लिए निविदा जारी कर दी है। 13 अगस्त तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जबकि 19 अगस्त को तकनीकी निविदाएं खोली जाएंगी। यह परियोजना जेडीए के लिए भी खास होगी, क्योंकि पहली बार किसी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का विकास रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर किया जाएगा। कुल लागत का 85% खर्च जेडीए वहन करेगा, जबकि 15% राशि चयनित फर्म लगाएगी। यही फर्म कॉम्प्लेक्स की प्लानिंग, डिजाइन, निर्माण, संचालन और पांच वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी निभाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जेडीए की अनुमति से संचालन अवधि दो वर्ष और बढ़ाई जा सकेगी।

सात स्थान किए गए थे चिह्नित

जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन के निर्देश पर द्रव्यवती नदी और शहर के अन्य हिस्सों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए सात स्थान चिह्नित किए गए थे। इनमें सनसिटी (सीकर रोड), लिलीपूल (टोंक रोड), स्वर्ण विहार योजना, सेंट्रल स्पाइन जगतपुरा, जवाहर सर्किल के पास, शिप्रा पथ और प्रताप नगर शामिल हैं। पहले चरण में प्रताप नगर को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। कार्यदिश जारी होने के छह माह के भीतर निर्माण पूरा करना होगा।

10 से ज्यादा विश्वस्तरीय सुविधाएं

Aropi Me कॉम्प्लेक्स में आधुनिक खेल सुविधाओं का पूरा संसार विकसित किया जाएगा। यहां चार पिकल बॉल कोर्ट, एक टेनिस कोर्ट, स्केटिंग रिंक, बॉक्स क्रिकेट एरेना, बॉक्स फुटबॉल एरेना, चिल्ड्रन्स एक्टिविटी जोन, ओपन इवेंट लॉन, फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, एडमिन बिल्डिंग, पार्किंग, लैंडस्केपिंग, आकर्षक लाइटिंग और सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे न केवल खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास स्थल मिलेगा, बल्कि परिवारों के लिए भी यह एक नया मनोरंजन और फिटनेस केंद्र बनकर उभरेगा।

खेलना है तो चुकानी होगी फीस

कॉम्प्लेक्स में खेल सुविधाओं का उपयोग शुल्क देकर किया जा सकेगा। जेडीए द्वारा तय प्रस्तावित दरों के अनुसार टेनिस और पिकल बॉल कोर्ट के लिए 600 रुपए प्रति घंटा, जबकि बॉक्स क्रिकेट और बॉक्स फुटबॉल एरेना के लिए 1,750 रुपए प्रति घंटा शुल्क निर्धारित किया गया है। खेल गतिविधियों से प्राप्त आय में जो फर्म जेडीए को सबसे अधिक हिस्सेदारी देने का प्रस्ताव देगी, उसी का चयन होगा।

अनुभवी फर्मों को ही मिलेगा मौका

निविदा में केवल वही फर्मे भाग ले सकेंगी, जिनके पास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रिक्रिएशनल या कम्युनिटी स्पोर्ट्स फैसिलिटी के संचालन एवं रखरखाव का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव तथा पिछले पांच वर्षों में ऐसे प्रोजेक्ट के निर्माण का अनुभव होगा। जेडीए का मानना है कि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद द्रव्यवती नदी के अन्य चिह्नित स्थलों पर भी इसी तर्ज पर आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाएंगे, जिससे जयपुर में खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery