Wednesday, August, 12,2026

जयपुर के विकास को लगेंगे 'पंख'... ₹575 करोड़ मंजूर

जयपुर: जयपुर शहर और जेडीए क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने के लिए 575 करोड़ रुपए की बड़ी स्वीकृति मिली है। जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में सोमवार को मंथन सभागार में आयोजित पीडब्ल्यूसी की बैठक में सड़क, यातायात, सीवरेज, खेल सुविधाओं और पर्यावरणीय आधारभूत ढांचे से जुड़े विभिन्न कार्यों को प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी दी गई।

इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ सड़क और सीवरेज नेटवर्क भी मजबूत होगा। सांगानेर क्षेत्र में जयपुर-सवाई माधोपुर रेलवे लाइन पर हल्दीघाटी एवं डिग्गी/मालपुरा रोड के मध्य आरयूबी निर्माण के लिए 18.89 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। वहीं सांगानेर सर्किल से चोरडिया पेट्रोल पंप होते हुए मालपुरा गेट के समीप तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए 300 करोड़ रुपए की संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय -स्वीकृति प्रदान की गई। इससे क्षेत्र में यातायात दबाव कम करने और आवागमन सुगम बनाने में मदद मिलेगी। बैठक में सचिव डॉ. गौरव सैनी, अतिरिक्त आयुक्त प्रतिभा पारीक, निदेशक योजना मृणाल जोशी, निदेशक अभियांत्रिकी देवेंद्र गुप्ता एवं अजय गर्ग, निदेशक वित्त सुरेश वर्मा, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय पूनिया सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मानसरोवर और स्वर्ण विहार में खेल सुविधाओं का विस्तार

बैठक में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए मानसरोवर स्थित मॉडर्न स्कूल के समीप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के विकास, संचालन एवं संधारण के लिए 25.59 करोड रुपए तथा स्वर्ण विहार जेडीए योजना में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के विकास, संचालन एवं संधारण के लिए 2.58 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। दोनों परियोजनाएं डिजाइन, बिल्ड, ऑपरेट एवं मेटेन (DBOM) आधार पर विकसित की जाएंगी।

सड़कों के लिए करोड़ों की मंजूरी

सड़क आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए जनपथ, श्याम नगर से गुर्जर की थड़ी होते हुए न्यू सांगानेर रोड तक पीएचईडी द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए किए गए रोड कट की बहाली एवं नवीनीकरण के फेज-॥ कार्य के लिए 8.57 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए। वहीं चौमूं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण एवं सुधार कार्यों के लिए 6.26 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।

नेवटा में 50 एमएलडी एसटीपी, 205 करोड़ होंगे खर्च

सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नेवटा में 50 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और ट्रंक मेन लाइन के निर्माण के साथ 10 वर्ष के संचालन एवं संधारण कार्य के लिए 205.32 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे सीवरेज प्रबंधन और उपचार व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

द्रव्यवती के लिए संयुक्त ट्रीटमेंट प्लांट

द्रव्यवती नदी के पर्यावरणीय एवं जल प्रबंधन से जुड़े कार्यों के तहत संयुक्त सीवेज एवं एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट तथा हाइब्रिड सोलर पावर सिस्टम के डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, कमीशनिंग एवं पांच वर्ष के संचालन-संधारण के लिए 5.12 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इससे नदी के पर्यावरणीय संरक्षण और जल प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery