Thursday, June, 25,2026

300 करोड़ का कोचिंग हब सूना, छात्र असुरक्षित इमारतों में पढ़ने को मजबूर !

जयपुर: दिल्ली और लखनऊ के अग्निकांडों ने एक बार फिर देशभर के कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जयपुर में करोड़ों रुपए खर्च कर तैयार किया गया सुरक्षित और आधुनिक कोचिंग हब आज भी विद्यार्थियों का इंतजार कर रहा है, जबकि हजारों छात्र ऐसे इलाकों में पढ़ाई कर रहे हैं, जहां फायर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

राजस्थान प्रतापनगर में हाउसिंग बोर्ड ने करीब 300 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक कोचिंग हब विकसित किया था। 67 हजार वर्गमीटर भूमि पर बने इस प्रोजेक्ट में 8 एजुकेशन टावर, एडमिन ब्लॉक, लाइब्रेरी, पार्किंग और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। दावा था कि एक ही परिसर में 50 हजार से अधिक छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे, जो फायर-प्रूफ होने के साथ सीसीटीवी से लैस और सुरक्षित है, लेकिन सरकार व प्रशासन की उदासीनता के कारण दूसरी तरफ गुर्जर की थड़ी, गोपालपुरा, त्रिवेणी नगर और आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी, हॉस्टल और पीजी संचालित हो रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या के पास फायर एनओसी नहीं होने की चर्चा लंबे समय से होती रही है।

ट्रैफिक जाम, पार्किंग संकट और आपातकालीन निकासी जैसी समस्याएं अलग हैं। लखनऊ में आग लगने के बाद सामने आए भयावह दृश्य अभी ताजा हैं। कई छात्रों को जान बचाने के लिए खिड़कियों और तारों के सहारे नीचे उतरना पड़ा। सवाल यह है कि यदि जयपुर में ऐसी कोई घटना होती है तो क्या व्यवस्था उससे निपटने के लिए तैयार है?

हादसों के बाद भी नहीं जाग रहा प्रशासन

नगर निगम ने पिछले महीनों में सैकड़ों नोटिस जारी किए, मॉक ड्रिल करवाई और कुछ प्रतिष्ठानों को सीज भी किया, लेकिन शहर में चल रहे हजारों संस्थानों के मुकाबले यह कार्रवाई नाकाफी नजर आती है। विशेषज्ञ लगातार कह रहे हैं कि केवल नोटिस देने से सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, बल्कि नियमित निरीक्षण, कार्यशील सुरक्षा उपकरण और कड़े अनुपालन की जरूरत है। विडंबना देखिए कि जिस कोचिंग हब को शहर की शिक्षा गतिविधियों का नया और सुरक्षित केंद्र बनना था, वह आज भी राह देख रहा है। इधर करोड़ों की सार्वजनिक संपत्ति धूल फांक रही है, उधर छात्र भीड़भाड़ वाले इलाकों की बहुमंजिला असुरक्षित इमारतों में पढ़ने को मजबूर हैं। अब सबसे बड़ा सवाल सरकार, हाउसिंग बोर्ड और प्रशासन से है, जब प्रतापनगर में आधुनिक सुविधाओं और बेहतर सुरक्षा मानकों वाला कोचिंग हब तैयार खड़ा है तो कोचिंग संस्थानों को वहां स्थानांतरित करने की ठोस नीति क्यों नहीं बनाई जा रही? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? या फिर 300 करोड़ का यह प्रोजेक्ट भी सरकारी फाइलों में दर्ज एक और असफल महत्वाकांक्षा बनकर रह जाएगा?

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery