Tuesday, November, 17,2026

पहली बार महिला वकीलों को 30% आरक्षण

जयपुर: जयपुर में बार एसोसिएशन के चुनावी माहौल ने रफ्तार पकड़ ली है। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, दी बार एसोसिएशन जयपुर और दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 11 दिसंबर को होंगे। इस बार चुनाव में महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना में पहली बार कार्यकारिणी में महिलाओं के लिए पद आरक्षित किए गए हैं। दी बार एसोसिएशन जयपुर की चुनाव समिति ने 11 दिसंबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत कुल पदों में महिला अधिवक्ताओं के लिए उपाध्यक्ष का एक, सांस्कृतिक सचिव का एक, कोषाध्यक्ष का एक और कार्यकारिणी सदस्य के 12 पदों में से चार पद शामिल किए हैं। यानी कार्यकारिणी में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। चुनाव समिति की हुई बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव की तारीख तय की।

शपथ पत्र आज से, नामांकन 1 दिसंबर से

दी बार एसोसिएशन जयपुर ने चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। सदस्य 16 नवंबर से 21 नवंबर तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर शपथ पत्र जमा करा सकेंगे। शपथ पत्रों की प्रारंभिक सूची 25 नवंबर को जारी होगी। 27 नवंबर को आपत्तियां और शपथ पत्र वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। 29 नवंबर को मतदाता सूची प्रकाशित होगी और 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। प्रत्याशी 1 से 5 दिसंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 7 दिसंबर को नामांकन वापसी और 8 दिसंबर को बैलेट क्रमांक का प्रकाशन होगा। 11 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि 12 दिसंबर को मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में 43 वें अध्यक्ष सहित कुल 17 पदों के लिए मतदान होगा। वहां भी 30 प्रतिशत महिला आरक्षण के तहत महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने की व्यवस्था है। तीनों बार एसोसिएशन में दावेदारों की सक्रियता और चुनावी समीकरण बनने लगे हैं। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, दी बार एसोसिएशन जयपुर और दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनावी कार्यक्रम एक जैसा होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery