Tuesday, August, 12,2025

स्वास्थ्य या सियासी दबाव: कांग्रेस विपक्ष कर रहा है राजनीतिः भाजपा

जयपुर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सोमवार रात को दिए गए इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने इसे दबाव में लिया गया फैसला बताते हुए केंद्र सरकार और आरएसएस को निशाने पर लिया। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वे धनखड़ से इस्तीफा वापस लेने की अपील करें।

मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल उठाते हुए कहा कि इस्तीफे का कारण केवल आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही जानते हैं, क्योंकि स्वास्थ्य कारणों पर आम लोगों को भरोसा नहीं है। गहलोत ने इसे दबाव में लिया गया फैसला करार देते हुए कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा चेयरमैन दबाव में काम करते हैं और अब यह सच सामने आ गया है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी किसानों और उनके बेटों को 'यूज एंड थो' की नीति पर इस्तेमाल करती है। इधर, भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा राजनीति करता है, अब तो स्वास्थ्य में भी राजनीति ढूंढ रहा है।

इस्तीफे पर ज्यादा बोलना ठीक नहीं: मंत्री जोगाराम पटेल

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने धनखड़ मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत नकारात्मक राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा हुआ है, उस पर ज्यादा बोलना ठीक नहीं है। वहीं, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि विपक्ष का काम राजनीति करना है। अब स्वास्थ्य में भी वे
राजनीति ढूंढ रहे हैं, इससे बड़ी घिनौनी बात और कोई हो नहीं सकती। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है, विपक्ष को उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय राजनीति करना ठीक नहीं है। वहीं, मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि कांग्रेस का काम है उल्टी-सीधी बातें बोलना। इस्तीफे से दबाव और अन्य आरोपों का कोई मतलब नहीं है।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से राजस्थान को बड़ा धक्का लगा

गहलोत ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे को देश के लिए चौकाने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी उपराष्ट्रपति ने इस्तीफा दिया है और यह घटना प्रधानमंत्री के विदेश दौर के ठीक पहले होना कई सवाल खड़े करती है। इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया गया है, लेकिन आमजन इसे स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। गहलोत ने कहा कि धनखड़ राजस्थान से थे, इसलिए राज्य के लोगों को गहरा धक्का लगा है। वे हमेशा किसानों की आवाज उठाते रहे, संसद के भीतर और बाहर भी। हाल ही में उन्होंने कृषि मंत्री को भी आड़े हाथों लिया था। गहलोत ने कहा कि धनखड़ ने खुद जयपुर दौरे में इस बात का खंडन किया था कि वे किसी दबाव में नहीं है।

सोच-समझकर काम करने वाले को BJP समझती है बोझ

डोटासरा ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति बोलना और सोच-समझकर काम करना शुरू करता है, भाजपा उसे बोझ समझने लगती है। डोटासरा ने कहा कि भाजपा में पहले व्यक्ति से काम लिया जाता है और बाद में किनारे कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि धनखड़ का इस्तीफा महज स्वास्थ्य कारणों से नहीं हुआ, बल्कि यह भाजपा हाईकमान की असहजता का परिणाम है, क्योंकि उन्होंने हाल के दिनों में खुले तौर पर स्वतंत्र राय व्यक्त की थी। डोटासरा ने कहा कि विपक्ष दुश्मन नहीं होता जैसी बातों ने भाजपा को चुभन दी और अंततः यही उनकी विदाई का कारण बन गई। उन्होंने यह भी कहा कि यह ट्रेंड लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery