Tuesday, November, 25,2025

घरेलू बचत घटी, कर्जदारी बढ़ी... निवेश का जोश कायम

जयपुर: भारत में पिछले एक दशक के दौरान आम आदमी की आर्थिक आदतों में बड़ा बदलाव देखा गया है। एक तरफ घरेलू बचत में गिरावट हो रही है, वहीं बाजार आधारित निवेश माध्यमों जैसे म्यूचुअल फंड, इक्विटी और पेंशन फंड में रुचि बढ़ी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि देश में प्रति व्यक्ति वित्तीय कर्ज बढ़कर 86,713 रुपए हो गया है, जो 2019 में 46,898 रुपए था। यह बदलाव देश के मध्यम वर्ग की बदलती आर्थिक प्राथमिकताओं और बढ़ती कर्जदारी की ओर इशारा करता है।

देनदारी 41% तक पहुंची

बचत घटने के बावजूद, आम आदमी की वित्तीय देनदारी तेजी से बढ़ रही है। 2019 में जहां यह जीडीपी का 32.9% थी, 2024 तक यह बढ़कर 41% हो गई। यह वृद्धि मुख्य रूप से बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लिए गए लॉन्ग और शॉर्ट टर्म लोन के कारण हुई है। वहीं, म्यूचुअल फंड, इक्विटी और पेंशन फंड में निवेश करने की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही, बैंकों में चालू खाता और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में जमा में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

लोग कर रहे हैं अधिक खर्च

2014 से 2024 तक भारत की कुल बचत दर में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है, जिसमें व्यक्तिगत, कंपनी और सरकारी बचत शामिल है। 2014 में भारत की बचत दर 30% के करीब थी, जो धीरे-धीरे घटकर 2024 तक 27% तक पहुंच गई है। इसके पीछे कई कारण हैं, जैसे बढ़ते घरेलू खर्च, और आर्थिक अनिश्चितताएं। व्यक्तिगत बचत में भी गिरावट आई है, क्योंकि लोग अधिक खर्च करने लगे हैं। दस सालों में म्यूचुअल फंड में निवेश लगभग 6 गुना बढ़ा है। पिछले 10 सालों में पेंशन फंड के इक्विटी मार्केट में निवेश में काफी वृद्धि हुई है।

घटती घरेलू बचत, बढ़ते कर्ज का प्रभाव

घरेलू बचत, जो भारत की आर्थिक मजबूती का आधार रही है, हाल के वर्षों में तेजी से घटी है। 2020-21 में घरेलू बचत का आंकड़ा देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 22.7% था, लेकिन 2024 तक यह घटकर 18.4% पर आ गया। कोविड-19 महामारी के दौरान घरेलू बचत का उपयोग कई परिवारों ने अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए किया, जिससे यह गिरावट और तेज हो गई। घरेलू बचत का यह घटता आंकड़ा भारत की आर्थिक ढाल को कमजोर कर सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह ट्रेंड, भविष्य में मंदी जैसे वैश्विक आर्थिक संकट के समय, भारतीय अर्थव्यवस्था को जोखिम में डाल सकता है।

शेयर बाजार में बढ़ते निवेशक

शेयर बाजार में निवेश की दिशा में तेजी से वृद्धि हो रही है, जहां लोग अब बैंकों या अन्य वित्तीय संस्थाओं की बजाय जोखिम लेकर निवेश कर रहे हैं। पिछले एक दशक में भारतीयों ने शेयर बाजार में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर की कमाई की है। लोग अब अपनी बचत को सुरक्षित रखने के बजाय अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए शेयर बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। भारत में वर्किंग पॉपुलेशन का 70% हिस्सा 20 से 40 साल के बीच है, जिससे खपत में वृद्धि हुई है, लेकिन साथ ही बचत की प्रवृत्ति में कमी आई है। इस कारण वित्तीय देनदारियां तेजी से बढ़ी हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery