Monday, March, 16,2026

मोदी सरकार ने किया अन्नदाता का सम्मानः शिवराज

जयपुर: राजधानी जयपुर से मंगलवार को देशव्यापी एआई किसान क्रांति का आगाज हुआ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में 'भारत विस्तार' योजना का शुभारंभ किया। एआई आधारित यह पहल अब किसानों को एक कॉल पर फसल, मंडी भाव, मौसम, बीमा और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएगी। शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में कांग्रेस और राहुल गांधी पर
तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, सारा देश मोदी जी का परिवार है, लेकिन कुछ लोग उसमें खामियां निकालते रहते हैं। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट, खाद्यान्न निर्यात और चीनी बफर स्टॉक जैसे मुद्दों पर कांग्रेस से सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफे के साथ एमएसपी लागू किया, जबकि पूर्व सरकार ने इसे अदालत में ठुकराया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि दूध, घी, दही और पनीर जैसे डेयरी उत्पाद किसी भी कीमत पर आयात नहीं होंगे।

'भारत विस्तार' बना किसानों का डिजिटल साथी

'भारत विस्तार' योजना में 155261 नंबर पर कॉल कर किसान तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जिसे जल्द 11 भाषाओं में विस्तारित किया जाएगा। 32 प्रकार की फसल बीमारियों की AI पहचान करेगा। मंडी भाव, मौसम पूर्वानुमान, मिट्टी परीक्षण और सॉइल हेल्थ कार्ड जैसी सुविधाएं पहले चरण में शामिल हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि खेत में बाबू नहीं, अब 24 घंटे एआई साथी है। 'किसान केंद्रित AI हैकथॉन' और 'एग्री कोष AI स्ट्रेटेजी रोडमैप' का भी अनावरण किया गया।

विकसित भारत के लिए विकसित किसान जरूरी: भजनलाल

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित किसान जरूरी है। उन्होंने बताया कि राजस्थान बाजरा, सरसों, ईसबगोल और जीरा उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। राज्य में 14 लाख से अधिक पशुओं की निशुल्क बीमा पॉलिसी जारी की जा चुकी है। जयपुर से शुरू हुई यह पहल केंद्र सरकार के उस बड़े लक्ष्य की ओर संकेत है, जिसमें तकनीक के सहारे किसान को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery