Thursday, April, 10,2025

गोविंददेवजी मंदिर में होलिकोत्सव ब्रज की लठमार होली देख झूमे भक्त

जयपुर:  गोविंददेवजी मंदिर में होलिकोत्सव के अंतिम दिन रविवार को भक्तिरस, संगीत और नृत्य की ऐसी त्रिवेणी बही कि श्रद्धालु भावविभोर हो गए। फाल्गुनी भजनों की गूंज और नृत्य की लयकारी ने ऐसा समां बांधा कि मंदिर परिसर होली के रंग में सराबोर हो गया। जैसे ही कलाकारों ने ब्रज की लठमार होली को साकार किया, श्रद्धालु खुद को रोक नहीं सके और उत्साह में झूमने लगे। महंत अंजन कुमार गोस्वामी और सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने संगीत और नृत्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले गायन में मुन्ना लाल भाट, नृत्य में संतोष मारू और वादन में कौशल कांत पंवार को गोविंद सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम संयोजक गोविंद धामाणी ने बताया कि अविनाश शर्मा और उनके दल के 60 कलाकारों ने बज की प्रसिद्ध लठमार होली का मंचन किया। इसमें महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर होली खेली। वरिष्ठ भजन गायक पं. जगदीश शर्मा ने गणपति वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। तुषार, नीलम और नेहा शर्मा ने रंग दो मोरी श्याम चुनरिया गाकर श्रद्धालुओं को भक्ति में डुबो दिया।

आज से पुष्प फागोत्सव

गोविंददेवजी मंदिर में 10-11 मार्च को दो दिवसीय पुष्प फागोत्सव होगा। भजन सम्राट बाल व्यास श्रीकांत शर्मा के भजनों पर राधा-कृष्ण के स्वरूप फूलों की होली खेलेंगे। कार्यक्रम संयोजक बालकृष्ण बाला सारिया के अनुसार, इस बार विशेष रूप से प्रतिभाशाली बच्चियां राधा-कृष्ण के रूप में प्रस्तुति देंगी।

सोम पुष्य नक्षत्र, रंगभरी एकादशी आज

जयपुर। फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष में सोमवार को सोम पुष्य नक्षत्र और रंगभरी एकादशी है। इस दिन मोती डूंगरी गणेश मंदिर सहित प्रथम पूज्य गणपति के सभी मंदिरों में भगवान का पंचामृत अभिषेक कर विशेष झांकियां सजाई जाएंगी। मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत पं. कैलाश शर्मा की मौजूदगी में सुबह भगवान का 151 किलो दूध, 21 किलो दही, साढ़े पांच किलो घी, 21 किलो बूरा, शहद, केवड़ा, गुलाब जल, केवड़ा-गुलाब इत्र, गंगाजल आदि से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराकर फूल बंगले में विराजमान किया जाएगा। चेत सिद्धिविनायक गणपति सूरजपोल, नहर के गणेश ब्रह्मपुरी, परकोटा गणेश मंदिर चांदपोल सहित सभी मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। रंगभरी एकादशी पर भगवान कृष्ण के मंदिरों में भी विशेष झांकियां सजेंगी। भगवान को नवीन लाल रंग की पोशाक धारण कराकर लड्डू, पंजीरी आदि का भोग अर्पित किया जाएगा। आमलकी एकादशी पर महिलाएं आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना कर दीप जलाएंगी और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।

अवध-ब्रज की तर्ज पर फागोत्सव आज

जयपुर।  गलता तीर्थ पर सोमवार को अवध ब्रज फागोत्सव के साथ ही विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। देवस्थान विभाग के सचिव डॉ. कृष्णा कांत पाठक ने बताया कि इन कार्यक्रमों में ज्ञान, भक्ति और संस्कृति का अन्द्भुत संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे रंगोली प्रतियोगिता, बाल कृष्ण-राम छवि प्रतियोगिता होगी। इसके बाद भगवान राम और कृष्ण की दिव्य झांकी निकाली जाएगी। इसमें चंग, रास और गेर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बता दें कि इस बार पहली बार गलता तीर्थ के ज्ञान गोपाल मंदिर और सीताराम मंदिर के समक्ष गोकुल और अयोध्या की भावनाओं को समेटते हुए ब्रज-अवध फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गंगा आरती की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery