Monday, June, 15,2026

11 ब्रांचेज के 400 युवा नर्तकों ने अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा

जयपुर: कला और नृत्य के क्षेत्र में 31 वर्ष पूरे कर चुके बस्कर्स इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट एंड डांस ने रविवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में वार्षिक नृत्य महोत्सव 'फ्यूजन 2026' आयोजित किया। दो सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान की जयपुर स्थित 11 शाखाओं के 4 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 400 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश चंद्र रहे, जिनका संस्थान के निदेशक बृजेश सक्सेना एवं हेमेन्द्र सिंह गजावत ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
तीन माह के कठिन प्रशिक्षण और तैयारी के बाद विद्यार्थियों ने समकालीन (कॉन्टेम्पररी), हिप हॉप, जैज, बॉलीवुड, फ्यूजन तथा विभिन्न थीम आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। महोत्सव का विशेष आकर्षण आगामी फिल्म 'धुरंधर' के गीतों पर आधारित फ्यूजन प्रस्तुति रही, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

महावीर नगर एवं महेश नगर केंद्रों की बॉलीवुड प्रस्तुतियों, पत्रकार नगर केंद्र की समकालीन नृत्य प्रस्तुति तथा मानसरोवर एवं क्लीन रोड केंद्रों की ऊर्जावान हिप-हॉप प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। वहीं, बनी पार्क केंद्र के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत माइकल जैक्सन को समर्पित विशेष श्रद्धांजलि दर्शकों की पसंदीदा प्रस्तुति बनकर उभरी। कार्यक्रम की संकल्पना एवं संचालन बृजेश सक्सेना, हेमेन्द्र सिंह गजावत, किशन सिंह गजावत एवं भवानी सिंह द्वारा किया गया। महोत्सव की सफलता में कोरियोग्राफर्स एवं प्रशिक्षकों अनुज जैन, अंकुश ओझा, प्रणय माथुर, रत्ना राजोरिया, प्रेम हल्दुनिया, रोहित सैनी, राहुल योगी, एजाज आलम, राम शर्मा, चेतन शर्मा, कुणाल हाड़ा, याति शर्मा, निलेश कुलदीप, अजय लील, वंशिका हाड़ा, हेमंत सिंह, संजय मीणा, मनीष जीनवाल, भानु सांगेलिया तथा आकाश शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery