Tuesday, August, 12,2025

'देवदूतों' ने मनाया जीवन उत्सव... स्टेथोस्कोप को दिया विश्राम और माइक पर छेड़ी सरगम

जयपुर: डॉक्टर्स म्यूजिक प्रीमियर लीग सीजन-4 का शुभारंभ शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन में डॉक्टर्स अपना गायकी का हुनर दिखाएंगे। लीग के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा रहे।

उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर ऐसा लग रहा है जैसे अपने मित्रों और परिवार के बीच में हूं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि लीग के चारों सीजन में शामिल हूं। यह देखकर दिल को सुकून मिलता है कि आज स्टेथोस्कोप ने विश्राम लिया है और माइक ने कमान संभाली है। जीवन रक्षक आज स्वयं जीवन का उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने डॉक्टर्स 'देवदूत' कहकर को संबोधित किया और कहा कि डॉक्टर भगवान का एक्सटेंशन काउंटर हैं। आपकी करुणा और व्यवहार केवल शरीर ही नहीं, रोगी की आत्मा को भी चंगा करते हैं। संगीत स्वयं में एक उपचार है, विशेषकर इन तनावपूर्ण समयों में। यह मंच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आपसी भाईचारे को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है।

रवींद्र उपाध्याय ने 'हरियाळा बन्ना' से जीता दिल

बॉलीवुड गायक रवींद्र उपाध्याय ने राजस्थानी लोकगीत 'हरियाला बन्ना' गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया और राजस्थान की सांस्कृतिक जड़ों को सहेजने और गर्व से अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. एस.पी. मिश्रा ने 72 वर्ष की उम्र में अपनी जादुई आवाज से मंत्रमुग्ध कर दिया। ऐस में उनका जोरदार तालियों से उत्साह बढ़ाया गया। विशिष्ट अतिथि अशोक गुप्ता ने कहा कि मैं पवन अरोड़ा सर का आशीर्वाद और समर्थन पाकर कृतज्ञ हूं। जूरी पैनल का नेतृत्व डॉ. उमा ने किया। हेमंत भट्ट और डॉ. भारत पटेल को पवन अरोड़ा ने उनके योगदान के लिए इको-फ्रेंडली पौधा देकर सम्मानित किया। इस दौरान पवन अरोड़ा ने दोहराया कि 'फर्स्ट इंडिया' प्रतिभा को मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि हमारे प्रसिद्ध सिंगिग टेलेंट हंट शो सुपर सिंगर प्लस राजस्थान के सभी फाइनलिस्ट आज बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे हैं।

रविवार को जारी होगा अंतिम परिणाम

कार्यक्रम में डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. संदीप निजावन, डॉ. हर्युल टाक, डॉ. हरीश भारद्वाज, डॉ. रविंद्र सिसोदिया और डॉ. अनिल यादव उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि सीजन-4 का अंतिम परिणाम रविवार को घोषित किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery