Wednesday, November, 26,2025

चार माह क्षीर सागर में विश्राम करेंगे भगवान विष्णु

जयपुर: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल देवशयनी एकादशी 6 जुलाई को मनाई जाएगी। इसी दिन से भगवान श्रीहरि विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाएंगे और चार महीने तक सभी शुभ मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। यह अवधि चातुर्मास कहलाती है। इसके बाद 1 नवंबर को देवउठनी एकादशी से फिर मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे। धार्मिक मान्यता है कि चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु विश्राम करते हैं और इस अवधि में सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं, इसलिए इन महीनों में विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत और मुंडन जैसे कार्य नहीं किए जाएंगे। हालांकि 6 जुलाई से पहले तक विशेष  रूप से 4 जुलाई को पड़ने वाली भड़ल्या नवमी अबूझ सावा मानी जाती है और इस दिन बड़ी संख्या में विवाह होंगे, जबकि देवशयनी के अबूझ सावे पर बहुत कम लोग विवाह करना पसंद करते हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ अनीष व्यास ने बताया कि देवशयनी एकादशी की तिथि 5 जुलाई को शाम 6:58 बजे शुरू होकर 6 जुलाई की रात 9:14 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार व्रत और पूजा 6 जुलाई को ही की जाएगी। इसी दिन मंदिरों में ठाकुरजी को पंचामृत स्नान कराकर विशेष श्रृंगार किया जाएगा और रात्रि को शयन झांकी में घंटे घड़ियाल बजाकर भगवान को योगनिद्रा के लिए शयन कराया जाएगा।

देवशयनी पर साध्य, शुभ, त्रिपुष्कर योग और रवि योग का संयोग

देवउठनी एकादशी पर 1 नवंबर को भगवान श्री हरि विष्णु योगनिद्रा से जानेंगे और पुन शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। इस बार देवशयनी एकादशी पर साध्य योग, शुभ योग, त्रिपुष्कर योग और रवि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिसे पूजा-पाठ और व्रत के लिए अत्यंत फलदायक माना है।

चार महीने होंगी श्रीमद् भागवत, शिव महापुराण आदि कथाएं

चातुर्मास के चार महीने सावन, भाद्रपद, आश्चिन और कार्तिक धार्मिक रूप से बेहद खास माने जाते हैं। सावन में शिव आराधना, भाद्रपद में गणेश चतुर्थी, आश्चिन में नवरात्र और कार्तिक में तुलसी विवाह जैसे पर्व आते हैं। चातुर्मास में साधु-संत और तपस्वी आश्रमों व मंदिरों में जगह-जगह मंदिरों में श्रीमद्भागवत कथा, शिव महापुराण, रामायण, कीर्तन-सत्संग, पूजा-पाठ, व्रत, तप आदि करेंगे। जैन समाज में भी चातुर्मास का विशेष महत्व है। मुनियों के प्रवचन, तप और संयम के कार्यक्रम इसी दौरान होते हैं। विज्ञान के अनुसार इन महीनों में नमी और बैक्टीरिया की अधिकता रहती है, जिससे रोग फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery