Friday, April, 18,2025

दिल्ली के रण में उतरे प्रदेश के भाजपा और कांग्रेस नेता

जयपुर : राजस्थान के कांग्रेस और भाजपा के नेता अब दिल्ली विधानसभा चुनावों में वोटर्स को साधने के लिए रण में उतर गए है। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रमुखों ने जातिगत बाहुल्य के आधार पर सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए कास्ट पॉलिटिक्स के हिसाब से समीकरण सेट किए है। 
भाजपा ने स्टार प्रचारकों की राजस्थान के तीन नेताओं को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बतौर स्टार प्रचारक शामिल किया है। इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम प्रेमचंद्र बैरवा के साथ-साथ राजस्थान से अल्का गुर्जर और हरियाणा चुनाव प्रभारी व पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनियां जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है। वहीं कांग्रेस ने प्रदेश के सांसद, विधायकों और प्रत्याशियों को दिल्ली चुनावों की जिम्मेदारी दी है। इनमें चार सांसद, 9 विधायक, 11 पूर्व विधायक और छह प्रदेश पदाधिकारी हैं। 
श्रीगंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा को बिजवासन, चूरू सांसद राहुल कस्वां को नजफगढ़, करौली-धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव और पूर्व मंत्री जाहिदा खान को सीमापुरी, भरतपुर सांसद संजना जाटव और विधायक अशोक चांदना को कस्तूरबा नगर, करण सिंह उचियारड़ा को मुस्तफाबाद, अर्चना शर्मा को विश्वास नगर, संगीता बेनीवाल को आदर्श नगर, राजेंद्र मूंड को मुंदका, पुष्पेंद्र भारद्वाज को बदरपुर, ममता भूपेश को अंबेडकर नगर, प्रमोद जैन भाया को बल्लीमारान, रामलाल जाट और नसीम अख्तर इंसाफ को मटियामहल, अशोक बैरवा को देवली, चेतन डूडी को छतरपुर, इंद्राज गुर्जर को घोंडा, रमेश खंडेलवाल को शालीमार बाग, गंगा सहाय शर्मा को त्रिनगर, प्रशांत बैरवा को मोती नगर, राजकुमार शर्मा को मटियाला, अमीन कागजी को सीलमपुर, जाकिर हुसैन गैसावत को बल्लीमारान, मुकेश भाकर और मनीष यादव को नांगलोई जाट, इंदिरा मीणा को शकूर बस्ती, रामनिवास गावड़िया को बुराड़ी, रीटा चौधरी को दिल्ली कैंट, शिखा मील बराला को ग्रेटर कैलाश, प्रदेश महासचिव देशराज मीणा, प्रदेश सचिव हिम्मत सिंह गुर्जर को करावल नगर, प्रदेश महासचिव महेश शर्मा को आरकेपुरम, जियाउर्रहमान को राजौरी गार्डन, बलराम यादव को तिमारपुर, फूल सिंह ओला को महरोली और विशनाराम सिहाग को द्वारका सीट की जिम्मेदारी दी गई है।

अभियान में 55 बड़े दलित नेता शामिल
दिल्ली की 30 दलित बहुल सीटों पर जीत के लिए विशेष प्लान बनाया गया है।  गत चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन इन सीटों पर ठीक नहीं रहा था। इसलिए भाजपा ने जनसंपर्क अभियान में 55 बड़े दलित नेताओं को शामिल किया। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद शामिल है। नरेला, बवाना, बादली, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी, मुण्डका, सुल्तानपुरी, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, देवली, बिजवासन, अंबेडकरनगर, करोल बाग, मादीपुर, आरके पुरम, बल्लीमारान, चांदनी चौक, सदर बाजार, मॉडल टाउन, वजीरपुर, आदर्श नगर, गोकुलपुर, सीमापुरी, रोहताश नगर, तिमारपुर, शाहदरा, कोंडली, त्रिलोकपुरी, जंगपुरा, तुगलकाबाद दलित बाहुल्य सीट है। 

ब्राह्मण और दलित वोटर की अहम भूमिका 
दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों भले ही दावा कर रही है कि वे जातिगत आधार पर चुनाव नहीं लड़ रही हैं, लेकिन हकीकत इस दावे से परे है। टिकटों के बंटवारे से लेकर अलग- अलग सीटों पर प्रचारकों की भूमिका सभी पार्टियों ने  जातिगत बाहुल्य के आधार पर अपने-अपने सियासी दांव पेच लगाए है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए पार्टियां अपनी रणनीति तैयार कर चुकी है।  राजनीतिक दलों और मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करीब 35%  दिल्ली में सवर्ण जातियों की संख्या है।

इनमें ब्राह्मण 13% हैं, उसके बाद राजपूत (8%), वैश्य (7%), पंजाबी खत्री (5%) और अन्य सामान्य माने जाते हैं। वहीं ओबीसी जाट और गुर्जर जैसे मध्यवर्ती जातियों की संख्या भी अच्छी खासी है। ओबीसी मतदाताओं का हिस्सा करीब 30% माना जाता हैं। इनमें, जाट और गुर्जर सबसे बड़े समूह हैं। जो लगभग आधे ओबीसी मतदाताओं का हिस्सा हैं। उसके बाद यादव है। दलित दिल्ली की आबादी का 18% से अधिक  माना जाता हैं। जबकि मुस्लिम लगभग 13% और सिख है। इस तरह से ओबीसी, दलित, मुसलमान और सिख मिलकर बड़ा वोट बैंक माने जाते है।

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा व पूनियां ने की शुरुआत
30 सीटों पर एससी बाहुल्य सीटों को देखते हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में नामांकन के दौरान उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा दिल्ली में चुनाव प्रचार प्रसार में जुटे हुए है। बैरवा करीब तीन से अधिक विधानसभा सीटों पर तो पूनियां दो सीटों पर प्रचार के लिए उतर चुके है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery