Wednesday, April, 09,2025

सदन में मार्शल... सड़क पर पुलिस से झड़प

जयपुर: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर सोमवार को पूरे दिन राजधानी में सदन से लेकर सड़क तक हंगामा बरपा। कांग्रेस विधायकों के निलंबन वापस लेने और इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी पर माफी की मांग को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा घेराव किया। घेराव की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने विधानसभा भवन के चारों ओर पुलिस छावनी-सी बना दी। इस दौरान बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने वाटर कैनन से पानी का छिड़काव कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस बीच पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इधर, विधानसभा में भी हंगामे के कारण चार बार सदन को स्थगित करना पड़ा। हंगामे के बीच कांग्रेस विधायकों ने डायस पर जाने का प्रयास किया, तो मार्शलों को बुलाकर उन्हें आसन से दूर किया गया। इस दौरान कांग्रेस विधायकों और मार्शलों के बीच झड़प भी हुई। वहीं, मार्शलों की घेराबंदी के बीच सदन की कार्यवाही शुरू करनी पड़ी।

सदन में अड़े सत्ता पक्ष और विपक्ष, बगैर विपक्ष के चला सदन

विधानसभा में सोमवार को सदन की कार्यवाही हंगामै के साथ शुरू हुई। सदन में धरने पर बैठे विपक्ष के विधायकों ने सदन शुरू होते ही नारेबाजी शुरू कर दी। काग्रेस के निलंबित छह विधायकों के साथ अन्य विधायकों ने भी वैल में आकर हंगामा किया। सदन में इस गतिरोध के चलते चार बार कार्यवाही स्थगति करनी पड़ी। हगामे के कारण सदन में न तो प्रश्नकाल और ना ही शून्यकाल की कार्यवाही पूरी हो सकी। भोजन अवकाश के समय सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के कक्ष में हुए समझौते के बाद भी सदन में गतिरोध नहीं टूटा। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे से पहले खेद प्रकट करने को लेकर अड़े रहे। कांग्रेस के विधायकों ने एक बार फिर डायस पर चढ़ने की कोशिश की तो विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल को उन्हें रोकने का आदेश दिया। इसके बाद 32 मार्शलों के सुरक्षा घेरे में सदन की कार्यवाही चली।

विधानसभा कूच के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

कांग्रेस की और से इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी और 6 विधायकों के विधानसभा से निलंबन के विरोध में विधानसभा घेराव किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही 22 गोदाम धरना स्थल पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे। प्रदर्शन के लिए बनाए गए मंच से पहले दो घंटे तक नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, शहर अध्यक्ष आरआर तिवाडी, पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा सहित अन्य कांग्रेस के नेताओं के संबोधन हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने करीब 12.30 बजे विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर वहीं पर रोक दिया। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कई प्रदर्शनकारी बेरिकेडूस पर चढ़ गए। उनकी पुलिस ने नीचे उत्तासा इसके बाद पुलिस ने सैकढी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर दूर ले जाकर छोड़ दिया। करीब डेढ़ घंटे तक कांग्रेरा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन चलता रहा।

गतिरोध खत्म करने के लिए प्रयास हुए विफल

भोजनावकाश के दौरान भी प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, विधायक गोविंद डोटासरा और विधायक राजेंद्र पारीक से संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल व मुख्य सचेतक ओगेश्वर गर्ग की बातचीत हुई। इसके बाद देवनानी के सामने यह तय हुआ कि लंच के बाद डोटासरा घटनाक्रम पर खेद जताएंगे और गतिरोध खत्म होगा। इस दौरान जूली और राजेंद्र पारीक के साथ ही जोगाराम पटेल भी अपनी बात रखेंगे। जैसे ही 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई ती सबसे पहले देखनानी ने सभी निलंबित विधायकों को बाहर जाने के लिए कहा, तीवे चले गए। इसके बाद जूली ने घटनाक्रम पर खेद जताया। इसके बाद राजेंद्र पारीक ने भी अपनी और से घटनाक्रम पर गतिरोष तोड़ने का विधानसभाध्यक्ष से आग्रह किया और पटेल ने भी यही बात कही। इस पर देवनानी ने डोटासरा को अंदर आने की इजाजत दी और घटनाक्रम पर खेद जताने के लिए कहा। होटासरा ने घटनाक्रम को लेकर खेद प्रकट किया। इस पर देवनानी और सत्ता पक्ष आसन को चुनौती देने के मामले में खेद प्रकट करने की मांग करते रहे, लेकिन डोटासरा ने सोद प्रकट नहीं किया। इसके बाद फिर से गतिरोध शुरू हो गया।

आज रोका तो विधानसभा के बाहर धरने पर बैठेंगे

विधानसभा से निलंबित निमायकों के बाहर आने के बाद पुन अंदर जाने से रोकर गया। इम दौरान टीकाराम जूली और डोटासरा ने कहा कि विधानसभा में आगे की कार्यवाही में आएंगे, ती सभी 66 विधायक जाएंगे। अन्यता कोई नहीं जाएगा। मंगलवार की सदन की कार्यवाही के लिए सभी विधायक एक साथ विधानसभा के लिए निकलेंगे। इस दौरान निलंबित विधायकों को रोकने पर सभी कांग्रेस के विधायक एक साथ बाहर धरने पर बैठेगे।

कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया

गतिरोध के बीच सदन से निलंबित सदस्यों के बाहर आने के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्पीकर से व्यवस्था मांगी, लेकिन स्पीकर ने दूरी स्वीकार नहीं किया। कुछ देर तक जूली और विपक्ष के सदस्य आवस्था की माम करते रहे। सदन में व्यवस्था नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही का बायकॉट कर दिया। इस दौरान जूली ने मंत्री अविनाश गहलोत से माफी मंगवा कर सदन का गतिरोध दूर करवाने का आग्रह किया। इस पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि केवल एक सदस्य के कारण गतिरोध नहीं टूटा। वो सदन की हाईजैक करना चाहते हैं। ऐसे सदस्य की जरूरत नहीं है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जूली ने सदन से बायकॉट करके जाने की घोषणा की। कांग्रेस विधायकों ने ना पक्ष लॉबी में बैठक की और उसके बाद विधानसभा के बाहर जाकर जमकर नारेबाजी की।

वाटर कैनन से बौछार कर खदेड़ा तो भड़के कार्यकर्ता

22 गोदाम सर्किल पर पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर मार्च को रोक दिया तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र हो गए। यह देखकर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग से खदेड़ा और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग से करीब 100 मीटर दूर तक खदेड़ दिया। यह देखकर पूर्व मंत्री खाचरियावास प्रदर्शनकारियों की अग्रिम पंक्ति में आ गए। तब कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और उसको हटाने लगे। तभी पुलिस ने वाटर कैनन मशीन से पानी की तेज बौछार शुरू कर दी। पानी की बौछारें खाचरियावास के चेहरे पर लगी। आंखो में पानी जाने के बाद उन्हें कुछ देर के लिए दिखाई नहीं दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनको संभाला और एक तरफ लेकर गए। खाचरियावास ने कहा कि भजनलाल सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अपमान किया है। उनकी सरकार जब तक माफी नहीं मांग लेती है तब तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने भजनलाल सरकार को घेरते हुए कहा कि उन्हीं की सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल खुद का फोन टैप करने और बजरी के अवैध खनन में करोड़ों रुपए की वसूली का आरोप लगा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery