Wednesday, November, 26,2025

पचपदरा रिफाइनरी से लेकर बाढ़ राहत पर साधा निशाना

जयपुर: प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। गहलोत ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट पर सरकार की उदासीनता से राजकोष पर भार पड़ रहा है। वहीं, डोटासरा ने सरकार पर आरएसएस के दबाव में तबादले करने और बाढ़ प्रबंधन में नाकामी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सांसद और विधायकों से संवाद कार्यक्रम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह केवल पर्चियों के खेल से हुए नुकसान को नियंत्रित करने का प्रयास है। इस पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम ने पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत और डोटासरा आधारहीन बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से उनकी कोई खबर नहीं है। न वो मीडिया में आए हैं, ना किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखे। मैंने कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। पूरा राजस्थान और देश चिंतित है कि हमारे पूर्व उपराष्ट्रपति कहां हैं? गहलोत ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया और
बदनामी से बचने के लिए केंद्रीय नेतृत्व स्वास्थ्य कारणों का बहाना बना रहा है। अगर स्वास्थ्य कारण हैं तो प्रधानमंत्री या कोई मंत्री उनसे मिलने क्यों नहीं गया?

मुख्यमंत्री केवल खानापूर्ति करने के लिए पचपदरा गएः गहलोत

गहलोत ने कहा कि जब यूपीए सरकार में रिफाइनरी का शिलान्यास हुआ था, तब इसकी लागत 38 हजार करोड़ रुपए थी। आज भाजपा की उदासीनता के कारण यह एक लाख करोड़ की परियोजना हो गई है। मुख्यमंत्री केवल खानापूर्ति करने पचपदरा गए। अगर काम समय पर होता तो यह परियोजना वर्षों पहले पूरी हो चुकी होती। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह हर बार कांग्रेस की योजनाओं को बंद करके प्रदेश की जनता का नुकसान करती है।

घर बैठकर बयानबाजी करने से जनता का दुख दूर नहीं होगाः बेढम

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत अब कांग्रेस में उपेक्षित हो गए हैं और पार्टी नेतृत्व उनसे दूरी बना चुका है। गहलोत को अनर्गल बयानबाजी की बजाय राजनीति से संन्यास लेकर समाज सेवा करनी चाहिए। तीन बार मुख्यमंत्री रहे, अब पार्टी भी उन्हें स्वीकार नहीं कर रही है। वहीं, बेढम ने डोटासरा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी प्रतिनिधि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं गया। हमारे लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, विधायक जनता के बीच हैं। डोटासरा खुद क्यों नहीं गए? घर बैठकर बयानबाजी करने से जनता का दुख दूर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार हालात पर नजर रखे हुए है और जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई नियमों के अनुसार की जाएगी।

सरकार को विधानसभा में घेरेंगे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर आरोप लगाया कि आरएसएस को खुश करने के लिए जल्द ही 3000 प्रिंसिपलों के तबादले किए जाएंगे। सूची सीएमओ और मंत्रियों के घर के चक्कर लगा रही है। राजनीतिक द्वेष से फैसले हो रहे हैं। डोटासरा ने आरोप लगाया कि सरकार बाढ़ की गंभीर स्थिति में भी संवेदनशील नहीं है। मुख्यमंत्री हवाई दौरे पर नहीं गए। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र में कांग्रेस इन मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम करेगी।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery