Monday, August, 03,2026

'संवाद से सुलझेंगे विवाद, अदालतों का घटेगा बोझ'

जयपुर: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि बदलते समय में केवल मुकदमेबाजी नहीं, बल्कि संवाद और सहमति आधारित समाधान की संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता (मेडिएशन) न केवल अदालतों का बढ़ता बोझ कम करेगी, बल्कि समय, धन और रिश्तों की भी रक्षा करेगी। जयपुर के होटल द ललित में कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ कॉन्फ्रेस-2026 के दूसरे दिन शनिवार को उन्होंने यह बात कही। सीजेआई ने कहा कि अदालतें कानूनी अधिकारों का निर्धारण करती हैं, जबकि मध्यस्थता पक्षों की वास्तविक जरूरतों, भावनाओं और रिश्तों को समझकर स्थायी समाधान का मार्ग खोजती है।

समय, धन और रिश्ते बचाएगी मध्यस्थता

सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि किसी भी विवाद को केवल कानूनी दावों के आधार पर नहीं, बल्कि उसके मूल कारणों को समझकर सुलझाना अधिक प्रभावी होता है। उन्होंने कहा कि मध्यस्थता में कोई हारता नहीं, बल्कि दोनों पक्ष सम्मानजनक और संतोषजनक समाधान तक पहुंचते हैं। लंबी कानूनी लड़ाइयां केवल समय और धन की हानि नहीं करतीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को भी प्रभावित करती हैं। भारत में मध्यस्थता की परंपरा नई नहीं है। रामायण, महाभारत और कौटिल्य के अर्थशास्त्र में भी संवाद, समझौते और न्यायपूर्ण समाधान को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। अब मध्यस्थता को पारिवारिक मामलों के साथ-साथ व्यापार और निर्माण क्षेत्र के विवादों में भी प्रभावी विकल्प बनाया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery