Tuesday, August, 12,2025

चार राज्यों को तोड़कर नया प्रदेश बनाना, ये सिर्फ कल्पनाः राठौड़

जयपुर:  आदिवासी बहुल क्षेत्रों को मिलाकर 'भील प्रदेश' बनाने की मांग ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसे प्रदेश की अखंडता को भंग करने की साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि जातिगत और वर्गीय आधार पर अलग प्रदेश की मांग करना समाज को विभाजित करने का प्रयास है। राठौड़ ने यह भी स्पष्ट किया कि चार राज्यों को तोड़कर एक नया प्रदेश बनाना केवल एक राजनीतिक कल्पना है, जो कभी साकार नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी डूबती राजनीति को बचाने के लिए भोली-भाली जनता को गुमराह कर रहे हैं। बता दें कि बीएपी और भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने चार राज्यों को मिलाकर एक नया 'भील प्रदेश' बनाने की मांग उठाई है। सांसद राजकुमार रोत ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर 'भील प्रदेश' का एक नक्शा भी जारी किया था।

शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक स्टंट

भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने 'भील प्रदेश' बनाने की मांग को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक स्टंट करार दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की आन, बान और शान के खिलाफ साजिश कभी सफल नहीं होगी। राजेंद्र राठौड़ ने आरोप लगाया कि राजकुमार रोत द्वारा जारी किया गया भील प्रदेश का नक्शा आदिवासी समाज के नाम पर भ्रम फैलाने और सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि आज भील प्रदेश की मांग की जा रही है तो कल मरू प्रदेश की मांग उठेगी और क्या हम अपने गौरवपूर्ण इतिहास को इस तरह टुकड़ों में बांट देंगे? राठौड़ ने इसे आदिवासी समाज में जहर घोलने की साजिश बताया।

नक्शा जारी कर जनता को कर रहे गुमराह

बीएपी की ओर से जारी नक्शे पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि जो लोग नक्शा जारी कर रहे हैं, उनके अपने बच्चे विदेशों में पढ़ रहे हैं और यहां की जनता को गुमराह कर रहे हैं। यह केवल भ्रम फैलाने की कोशिश है, जिसे जनता अब समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी किसी भी विघटनकारी राजनीति का पुरजोर विरोध करती है।

चार राज्यों के 49 जिलों को जोड़ा

भील प्रदेश की मांग को लेकर राजकुमार रोत ने नक्शा जारी किया है, जिसमें राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही, पाली, कोटा, बारां समेत 13 जिले, मध्यप्रदेश के धार, झाबुआ, बड़वानी, अलीराजपुर सहित 15 जिले, गुजरात के दाहोद, छोटा उदेपुर, नवसारी सहित 17 जिले और महाराष्ट्र के नंदुरबार, धुले, जलगांव, पालघर आदि 4 जिलों को मिलाने की मांग की गई है। कुल 49 जिलों को जोड़कर भील प्रदेश का नक्शा तैयार किया गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery