Thursday, August, 27,2026

नितिन नवीन से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर/नई दिल्ली: राजस्थान में 309 शहरी निकायों के चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से हुई मुलाकात को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करीब एक घंटा 45 मिनट तक नितिन नवीन के आवास पर रहे। इसके बाद वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास से रवाना हुए। मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब राजस्थान में निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज हैं और टिकट चयन से लेकर संगठनात्मक रणनीति तक कई स्तरों पर मंथन चल रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच हुई लंबी बैठक ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी है। जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच राजस्थान की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, निकाय चुनावों की रणनीति और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। निकाय चुनावों में भाजपा की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और चुनावी समन्वय को लेकर भी बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है।

चुनाव से पहले भाजपा का प्लान तैयार

बैठक में राजस्थान के व्यापक राजनीतिक हालात और संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा होने की जानकारी सामने आ रही है। आने वाले दिनों में टिकटों के ऐलान और चुनावी अभियान के तेज होने से पहले दिल्ली में हुई इस मुलाकात को भाजपा की आगे की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल, इस बैठक को लेकर कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है, लेकिन करीब पौने दो घंटे चली मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकात ने इतना जरूर संकेत दिया है कि निकाय चुनावों के बीच राजस्थान की राजनीति और संगठनात्मक समीकरणों पर शीर्ष स्तर पर गंभीर मंथन जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery