Monday, April, 21,2025

मुख्यमंत्री का करौली दौरा, किसान सम्मेलन को किया संबोधित ‘राम जलसेतु लिंक से जमीनें उगलेंगी सोना’

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को करौली जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने कैमरी में आयोजित भगवान जगदीश के लक्खी मेले और किसान सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम जलसेतु लिंक परियोजना का लाभ मिलने के बाद प्रदेश के किसानों की जमीनें सोना उगलेंगी। उन्होंने कहा, “मैं यह तो नहीं कह सकता कि आलू से सोना बना दूंगा, लेकिन इतना जरूर है कि जब खेतों को पर्याप्त पानी मिलेगा, तो फसलें सोना उगलेंगी।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली के लिए किसान परेशान रहता है। इसके लिए सरकार किसानों के लिए 2027 तक बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करेगी, जिससे खेती को और अधिक उन्नत बनाया जा सकेगा। इसके लिए काम शुरू हो गया है। वहीं, भजनलाल शर्मा ने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस शासनकाल में आए दिन पेपर लीक होते थे, लेकिन भाजपा सरकार में एक साल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। सीएम ने यहां भगवान जगदीश धाम मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना भी की।

सरकार के वादे होंगे पूरे
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार अपने घोषणा-पत्र में किए गए वादों को पूरा करेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे उन पूर्व नेताओं से यह सवाल जरूर करें कि उन्होंने जनता के लिए क्या किया? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार जातियों के सिद्धांत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं ही असली जातियां हैं और इनके उत्थान से ही देश और प्रदेश का विकास संभव है।

सिंचाई, पेयजल के लिए उठाए कई कदम
मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को सिंचाई और पीने के पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। इसमें राम जलसेतु लिंक परियोजना से करौली सहित 17 जिलों को जल उपलब्ध कराया जाएगा। शेखावाटी क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराने के लिए यमुना जल समझौते को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं, उदयपुर संभाग के लिए देवास परियोजना, माही डेम परियोजना और इंदिरा गांधी नहर को पक्का करने की योजना पर काम किया जा रहा है। 2027 तक सभी किसानों को दिन में बिजली मिलेगी, जिससे वे शाम तक अपने खेतों में काम समाप्त कर सकेंगे।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery