Wednesday, July, 15,2026

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक शक्तिः CM भजनलाल

जयपुर/नई दिल्ली: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों तक लगातार राष्ट्रसेवा कर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा गया है। उन्होंने इसे 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच और अथक परिश्रम का प्रतीक बताया।

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण का उदाहरण है। किसान कल्याण, नारी शक्ति वंदन, युवा सशक्तीकरण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे प्रयासों से देशभर में 'मोदी है तो मुमकिन है' की भावना और मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान को राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, जयपुर मेट्रो फेज-2. माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना और रिफाइनरी जैसी महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत विकसित औद्योगिक क्षेत्रों ने प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल राजस्थान से शुरू हुई। झुंझुनूं से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का राष्ट्रीय विस्तार, पोषण अभियान का शुभारंभ तथा अजमेर से एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत इसका प्रमाण है। इन पहलों से विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्य को नई दिशा मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 'विकसित भारत-2047' का संकल्प आज जनआंदोलन का रूप ले चुका है। भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है और वैश्विक मंचों पर उसकी प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की नई सुरक्षा नीति और राष्ट्रीय संकल्प को विश्व के सामने मजबूती से स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को 12 वर्षों की सफल राष्ट्रसेवा पूर्ण होने पर प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा।

सांसद मनोज तिवारी ने किया मुख्यमंत्री शर्मा का अभिनंदन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए सम्मेलन में पहुंचने पर उत्तर-पूर्व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। सम्मेलन स्थल पर दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। एनडीए सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं गठबंधन दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery