Tuesday, November, 17,2026

टैबलेट, स्कूटी और यूनिफॉर्म में होता था भ्रष्टाचारः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछली कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार और पेपर लीक को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार में टैबलेट वितरण से लेकर स्कूटी और यूनिफॉर्म तक में भ्रष्टाचार होता था। टैबलेट देने में घोटाले किए जाते थे, स्कूटी कंपनियों के पास पहुंच जाती थी और यूनिफॉर्म का पैसा मिल मालिकों से वसूला जाता था। योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचने के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था।

अब सरकार सीधे लाभार्थियों के खातों में राशि भेज रही है, ताकि बिचौलियों की भूमिका खत्म हो और योजनाओं का पूरा लाभ मिले।
मुख्यमंत्री रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसान, मज पशुपालक और उनके बच्चों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों मजदूर, में पेपर लीक के कारण युवाओं के सपने टूटते थे और उनके माता-पिता खून के आंसू रोते थे। उन्होंने युवाओं को भ्रमित करने वालों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि उनके सच्चे हितैषी उनके माता-पिता हैं। मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि पिछले तीन साल में क्या कोई पेपर लीक हुआ है? उन्होंने दावा किया कि इस अवधि में 410 परीक्षाएं हुई, लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।

4 लाख नहीं, अब 5 लाख नौकरियों का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने युवाओं को सरकारी नौकरियों को लेकर बड़ा भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच साल में चार लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन अब इससे भी ज्यादा यानी पांच लाख नौकरियां दी जाएंगी। अब तक 1.93 लाख नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 70 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और 1.25 लाख पदों की वैकेंसी निकाली जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादे से पीछे नहीं हटेगी।

जनजातीय समाज के सम्मान का भी किया जिक्र

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जनजातीय समाज की महिला को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचाकर सम्मान दिया गया। समारोह में जनजाति क्षेत्र विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक फूलसिंह मीणा और महेंद्रपाल मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery