Wednesday, November, 26,2025

भैया दूज पर तिलक से लेकर लग्जरी डिनर तक दिखा नया ट्रेंड

जयपुर: जयपुर में इस बार भैया दूज का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और आधुनिकता के संगम के रूप में मनाया गया। दीपावली उत्सव के समापन पर भाई-बहन के स्नेह का यह प्रतीक पर्व पूरे शहर में उल्लास और प्रेम के वातावरण में रचा-बसा नजर आया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की और उन्हें भोजन कराया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर स्नेह जताया। भैया दूज का त्योहार लोगों ने अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेट किया।

जयपुर के युवाओं ने इस बार भैया दूज को घर की सीमाओं से बाहर निकालकर रेस्तरां और होटलों में मनाना पसंद किया। शहर के प्रमुख होटलों ताज रामबाग पैलेस, फेयरमोंट, रेडिसन ब्लू, राज पैलेस और मालवीय नगर स्थित कई कैफे व रेस्तरां की बुकिंग में 40 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई। कुछ बहनों ने एक साथ मिलकर भाइयों के लिए सरप्राइज पार्टी भी आयोजित की। मालवीय नगर निवासी प्रिया शर्मा ने बताया कि 'हम तीन बहनों ने मिलकर भाई के लिए लग्जरी होटल में डिनर पार्टी रखी। भाई को तिलक किया, गिफ्ट दिया और परिवार के साथ डिनर का आनंद लिया। यह अनुभव पारंपरिक भी था और आधुनिक भी।' शहर के कई परिवारों ने इस तरह त्योहार को नए रूप में मनाया, जिससे रिश्तों में नई ऊर्जा देखने को मिली। मालवीय नगर अपेक्स रोड स्थित छाबड़ा रेस्टोरेंट के ओनर धर्मेंद्र छाबड़ा ने बताया कि 'बदलते दौर में भाई-बहन अपनी फैमिली के साथ रेस्टोरेंट में आते हैं। बहनें भाई को तिलक लगाती हैं, भाई उन्हें उपहार देते हैं और सभी मिलकर फोटो क्लिक कर सेलिब्रेशन के बीच भोजन का लुत्फ उठाते हैं।'

सलाखों के बीच भी छलका भाई-बहन का स्नेह

घाटगेट स्थित जयपुर सेंट्रल जेल में गुरुवार को भैया दूज का पर्व भावनात्मक माहौल में मनाया गया। जयपुर व आसपास के गांवों से आई बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों को तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया और उनकी लंबी उम्र व शीघ्र रिहाई की कामना की। इस मौके पर जेल प्रशासन की ओर से महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। सुरक्षा कारणों से मिलने आने वाले पुरुषों का प्रवेश निषिद्ध रखा गया। प्रशासन की पहल से बहनों को अपने भाइयों से मिलने का अवसर मिला, जिससे जेल परिसर में दिनभर आत्मीयता और अपनापन का माहौल रहा।

कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भगवान चित्रगुप्त जयंती मनाई गई। भगवान चित्रगुप्त मनुष्यों के कमों का लेखा-जोखा रखते हैं। कायस्थ समाज ने भगवान - चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना - के साथ कागज, कलम और दवात की भी पूजा की। जयपुर के प्रताप नगर, मुरलीपुरा समेत सभी चित्रगुप्त मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery