Friday, September, 26,2025

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना गलत

जयपुर:  अनूपगढ़ को पुनः जिला घोषित करने की मांग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अकारण गिरफ्तार करना लोकतंत्र के खिलाफ है और यह प्रदेश में नया चलन बनता जा रहा है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के मंगलवार को अनूपगढ़ दौरे से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र को पुनः जिला घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई की निंदा करते हुए गहलोत ने कहा कि भाजपा नेताओं के दौरों के समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बिना किसी कारण हिरासत में लेना अब एक नई परंपरा बन गई है। यह लोकतंत्र की हत्या के समान है। पुलिस भाजपा सरकार के दबाव में ऐसे अलोकतांत्रिक कार्य कर रही है, जो निंदनीय है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery