Friday, September, 26,2025

सरकार ने जीएसटी के कई स्लैब बनाकर पैदा किया डर

जयपुर: प्रदेश की राजनीति में सोमवार को सियासी पारा चढ़ा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार करते हुए गहलोत और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। गहलोत ने सोमवार को भीलवाड़ा दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए जीएसटी, कन्हैयालाल हत्याकांड, वोट चोरी, ईवीएम, बजरी माफिया और चिकित्सा सेवाओं जैसे मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा।

गहलोत ने जीएसटी को लेकर कहा कि इसकी शुरुआत ही गलत तरीके से हुई। यूपीए सरकार में जब प्रस्ताव आया, तब एक स्लैब पर चर्चा हुई थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने कई स्लैब बनाकर व्यापारियों में डर पैदा कर दिया। आज जीएसटी के नाम पर कोई जेल जा रहा है तो कोई सौदेबाजी कर रहा है। गहलोत ने कहा कि वोट चोरी का माहौल बन गया है। विपक्ष चुनाव आयोग से सवाल करता है, लेकिन जवाब भाजपा देती है।

अधिकारी जनता को नजरअंदाज कर रहे

पूर्व सीएम ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में भय का माहौल है, जनता की सुनवाई नहीं हो रही। अधिकारी जनता को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सलाह देते हुए कहा कि आप कॉन्फिडेंस से काम करें, जमकर राज करें। लेकिन सरकार का इकबाल तो पहले दिन से ही खत्म हो गया है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में स्थिति खराब है, पंडित भजनलाल शर्मा मैं आपके खिलाफ नहीं हूं, क्योंकि आप नए-नए बने हैं। मेरी आम जनता के साथ सहानुभूति है। सरकार को जनता की सुध लेनी चाहिए। सरकार को जनता के काम को टॉप प्रायोरिटी पर लेना चाहिए।

कन्हैयालाल केस में एनआईए चुप क्यों?

गहलोत ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि कन्हैयालाल हत्याकांड की एनआईए जांच कब पूरी होगी। उन्होंने भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा और बेटों को सरकारी नौकरी दी। इसके बाद भी भाजपा ने इस केस को चुनावी हथियार बनाया, जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ।

जनता को गुमराह कर रही है कांग्रेसः राठौड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत के आरोपों को भ्रामक, तथ्यहीन और राजनीतिक हताशा बताया। उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार ईमानदारी से काम कर रही है, तब गहलोत को अपनी जमीन खिसकती दिख रही है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस केवल प्रचार और झूठे आरोपों के सहारे जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, लेकिन जनता का भरोसा
भाजपा और सीएम भजनलाल शर्मा पर है। राठौड़ ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब कन्हैयालाल की हत्या हुई, तब गहलोत मुख्यमंत्री थे। पुलिस और खुफिया एजेंसियां नाकाम रहीं। अब तीन साल बाद केंद्र से सवाल पूछकर अपनी नाकामी से भागना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आतंकवाद और कट्टरपंथ के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है, जबकि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है।

चिकित्सा और कृषि में हो रहे हैं बड़े बदलाव

राठौड़ ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि चिरंजीवी योजना और आयुष्मान भारत को और प्रभावी बनाया गया है। पशु आहार की नियमित आपूर्ति और गौशालाओं के लिए बजट प्रावधान किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज, सीएचसी और पीएचसी को सशक्त किया जा रहा है। फसल क्षति पर मुआवजा मिलना शुरू हो चुका है। पेपर लीक और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है।

कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस को अब वोट चोरी, इलेक्टोरल बॉन्ड और ईवीएम जैसे मुद्दों का सहारा लेना पड़ रहा है, क्योंकि जनता ने उन्हें नकार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जन संवाद, जन सेवा और विकास को प्राथमिकता दे रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery