Thursday, June, 26,2025

मुख्यमंत्री भजनलाल को हटाने का BJP में ही चल रहा षड्यंत्र: अशोक गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर सत्तारूढ़ भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अपने चार दिवसीय जोधपुर दौरे पर गहलोत ने बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने का षड्यंत्र खुद भाजपा के अंदर ही चल रहा है।

उन्होंने कहा कि जयपुर से लेकर दिल्ली तक पार्टी के ही लोग उनके खिलाफ लगे हुए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री इस खतरे को समझ नहीं पा रहे हैं। गहलोत ने कहा कि पहली बार विधायक बने व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया गया, यह बड़ी बात है। ऐसे में उन्हें प्रदेश के हित में कार्य करना चाहिए था, लेकिन आज हालत गंभीर हो चले हैं और जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद किया जा रहा है।

कांग्रेस ने भुगता आपातकाल का खामियाजा

आपातकाल पर भाजपा के बयानों पर पलटवार करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल के निर्णय की जिम्मेदारी ली थी और उसका राजनीतिक नुकसान भी भुगता था, लेकिन भाजपा बार-बार उसी मुद्दे को उठाकर लोगों को गुमराह करना चाहती है। गहलोत ने कहा कि भाजपा के पास कोई स्वतंत्रता सेनानी नहीं है, इसलिए अब वह मीसा बंदियों को ही स्वतंत्रता सेनानियों की तरह सम्मानित कर रही है। उन्हें पेंशन देने का काम कर रही है।

फीता तो कट गया, सामान नहीं बिका...

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस बयान पर चुटकी ली है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश चल रही है। शेखावत ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और अशोक गहलोत का एक मीम शेयर करते हुए कहा कि दुकान का फीता तो कट गया, सामान नहीं बिका.... मीम में अशोक गहलोत और राहुल गांधी को 'झूठ की दुकान' का फीता काटते हुए दिखाया गया है।

गहलोत के आरोपों पर भाजपा नेताओं का पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने भी पलटवार किया। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि गहलोत खुद हट चुके हैं, अब दूसरों के हटने की बात कर रहे हैं। राठौड़ ने कहा जिनका पूरा कार्यकाल अपने ही विधायकों को फाइव स्टार होटलों में समेटने और गिनती करने में निकल गया, वो आज स्थायित्व पर सवाल उठा रहे हैं? वहीं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि पूर्व सीएम गहलोत को मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति कब से सहानुभूति हो गई, जो उन्हें सुझाव दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत के खिलाफ क्या-क्या साजिश हुईं, वे खुद जानते हैं। गहलोत जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery