Monday, April, 21,2025

असहमति का मतलब आलोचना नहीं, यह परंपराः आरिफ मोहम्मद खान

जयपुर: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती के अवसर पर कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में गुरुवार को 'असहमति और लोकतंत्र' विषय पर हुई व्याख्यानमाला में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान राज्यपाल खान नै असहमति की सदियों पुरानी भारतीय परंपरा को विस्तार और विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से वर्णित किया। उन्होंने कहा कि देश में टॉलरेंस की बात तो की जाती है, लेकिन वास्तव में बर्दाश्त करने की संस्कृति हमारी नहीं है। उन्होंने रामायण, गीता और उपनिषदों का उदाहरण देते हुए कहा कि इनसे जीवन में बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने रामायण का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान​​​​​​​ राम के राजतिलक से पहले राजा दशरथ के वचन के अनुसार राम को वनवास मिल गया और भरत को राजगद्दी।

पिता के वचन का सम्मान करने के लिए राम तो वन​​​​​​​ चले गए, लेकिन भरत ने आदेश नहीं माना और फैसले पर असहमति व्यक्त की। असहमति का मतलब आलोचना नहीं है, प्राचीन भारत से ऐसा होता आया है। वाद-विवाद​​​​​​​ हमारी पुरानी परंपरा है। असहमति इतनी कि धर्मराज युधिष्ठिर को भीष्म पितामह से पूछना पड़ा कि धर्म की इतनी व्याख्याएं हैं, इतनी राय है। इतनी चीजों को सर्वश्रेष्ठ धर्म बताया गया है, किसको मानें। ऐसे ही भगवान राम के पिता के आदेश के सम्मान में वन जाने से भारतीय मानस उस असहमति को नहीं मानता है, जो भरत ने व्यक्त की थी। भरत ने तो असहमति व्यक्त की, उपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने तो यह प्रयास भी किया कि भाई को वापस ले आएं। राम ने मना कर दिया तो उनकी पादुकाएं ले आए, जिनको सिंहासन पर रख दिया।

लोकतंत्र आजादी के बाद आया

खान ने कहा कि देश में लोकतंत्र आजादी के बाद आया। असहमति भी उस लोकतंत्र से जुड़ी हुई है, जो आजादी और चुनाव के साथ आया। वहीं समाजवादी विचारक पंडित रामकिशन ने कहा कि आज लोकतंत्र में असहमति का अर्थ शत्रुता हो गया। विरोध की बात करने वाले को शत्रु मान लिया जाता है, जबकि लोकतंत्र की खूबसूरती असहमति में है।

आम आदमी की आवाज थे चंद्रशेखर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जब मैं राजस्थान विवि का अध्यक्ष बना, तब चंद्रशेखर कार्यालय का उ‌द्घाटन करने आए थे। वे आम आदमी की आवाज थे। विधायक गोपाल शर्मा ने वर्ष 1982 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पहली बार काशी स्टेशन पर चंद्रशेखर से मुलाकात हुई थी। वे कहते थे कि मैंने कभी पद और जिम्मेदारी किसी से मांगी नहीं। प्रोग्रेसिव राइटर्स क्लब एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों को लोकेश कुमार सिंह साहिल ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery