Tuesday, November, 25,2025

हाई-वोल्टेज मुकाबला, दावेदारों की किस्मत अब ईवीएम में बंद

जयपुर: अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 में मंगलवार को लोकतंत्र का उत्सव चरम पर दिखा। सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारों ने संकेत दे दिया था कि मुकाबला इस बार और भी दिलचस्प होगा। शाम 7 बजे तक 80.25% मतदान के साथ उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कुल 2,27,264 मतदाताओं में से 1,83,171 वोट पड़े। मतगणना 14 नवंबर को बारां के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होगी।

268 मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान सुचारू रहा। मुख्य मुकाबला भाजपा के मोरपाल सुमन, कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय नरेश मीणा के बीच त्रिकोणीय दिखाई दिया।

15 प्रत्याशियों के मैदान होने के बावजूद चुनाव तीन नामों तक सिमट गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार भी अंता सीट पर वोटर पार्टी से ज्यादा उम्मीदवार के रिकॉर्ड और उसको पकड़ को ध्यान में रखकर मतदान करते दिखाई दिए। मतदाताओं की लम्बी कतारों ने इस उपचुनाव को और भी रोचक बना दिया।

परंपरागत समीकरण कायम, मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच ही

विशेषज्ञों का कहना है कि अंता सीट पर मतदान प्रतिशत हर चुनाव में औसतन 80% के आसपास रहता है- 2008 में 71%, 2013 में 80.15%, 2018 में 80.47% और 2023 में 81.17% रहा। इसलिए इस बार भी 80.25% मतदान किसी 'तीसरी ताकत' को विशेष बढ़त देता हुआ नहीं दिख रहा। राजनीतिक गणित और इतिहास बताते हैं कि अंता में मुकाबला परंपरागत रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच ही रहता है और इस बार भी वही तस्वीर उभरकर सामने आई है। कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया की स्थानीय पकड़ और संगठन सतर पर मजबूत जमीनी नेटवर्क स्पाट दिखा, वहीं भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन को पार्टी की राज्य व केंद्रीय नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक भारी समर्थन मिला। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संयुक्त रोह शो ने भाजपा के लिए माहौल बनाया। विश्लेषकों का मानना है कि नरेश मीणा सहित अन्य प्रत्याशी वोट तो काट सकते हैं, लेकिन जीत-हार का निर्णायक अंतर मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के ही वोट बैंक और बूथ-लेवल मैनेजमेंट पर निर्भर रहेगा यही अंता का परंपरागत चुनावी पैटर्न है।

संगठनों की तैयारी नजर आई मजबूत

इस बार 80.25% वोटिंग ने स्पष्ट कर दिया कि भाया और भाजपा दोनों के बूथ लेवल मैनेजमेंट ने अपनी ताकत झोंक दी। कांग्रेस की तरह भाजपा में भी संगठन की एक्टिविटी हर बूथ पर दिखाई दी। नरेश मीणा की और यूथ वोटरों की भीड़ बार-बार नजर आई, जिसने मुकाबले को और पेचीदा बना दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन और निर्वाचन पर्यवेक्षक सुभाश्री नंदा ने दिनभर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। संवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग, सीएपीएफ, क्विक रिस्पॉन्स टीम और हेला टोली पूरे दिन सक्रिय रहे। महिला और दिव्याग मतदाताओं के लिए विशेष बूथों पर रैप, व्हीलचेयर और शिशु-पालना की सुविधा दी गई। अब सभी की नजरें 14 नवंबर की मतगणना पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि भाया का सामाजिक समीकरण भारी पड़ता है या भाजपा संगठन की ताकत या फिर नरेश मीणा की तीसरी ताकत दोनों पारंपरिक दावेदारों के समीकरण पलट देती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery