Wednesday, August, 13,2025

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के पहले दिन बोले प्रसिद्ध शायर और फिल्म राइटर जावेद अख्तर... ...जो शायरी नहीं समझ पाते वो होते हैं हिंदू और मुसलमान

जयपुर :‘कवि सिर्फ कवि होता है, हिंदू या मुसलमान नहीं होता। जो लोग शायरी नहीं कर पाते या उसे समझ नहीं पाते वो हिंदू और मुसलमान होते हैं। शायरी या पोएट्री मोहब्बत की जुबान होती है और फासिज्म नफरत की। फासिज्म की हिस्ट्री उठाकर देख लो एक भी कवि नहीं मिलेगा।’ यह बात प्रसिद्ध शायर और फिल्म राइटर जावेद अख्तर ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के ज्ञान सीपियां सेशन में दोहों पर लिखी अपनी किताब ज्ञान सीपियां, पर्ल्स ऑफ विजडम पर अभिनेता अतुल तिवारी के साथ चर्चा के दौरान कही। इससे पूर्व साहित्यकार-समाजसेवी सुधा मूर्ति के साथ उन्होंने अपनी इस पुस्तक का विमोचन भी किया। बता दें कि गुरुवार से होटल क्लार्क आमेर में साहित्य के महाकुम्भ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ है, जो पांच दिन तक चलेगा। इस दौरान देश दुनिया से आए शब्द शिल्पी साहित्य पर चर्चा करेंगे।

अंग्रेजी अपनाएं पर हिंदी भूलने की कीमत पर नहीं
सेशन के दौरान जावेद अख्तर ने मातृभाषा पर जोर देते हुए कहा कि हम बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूलों में भेजते हैं जो गलत नहीं है, लेकिन आप अपने बच्चों को हिंदी नहीं सिखाएंगे तो गलत होगा। यह एक तरह से ऐसा होगा कि आपने पेड़ और शाखाएं तो दे दी, लेकिन उसकी जड़ें काट दी। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और अगर अपने बच्चों को इससे महरूम कर दिया तो समझ लीजिए आपने अपनी संस्कृति भुला दी। मैं मानता हूं कि अंग्रेजी आना जरूरी है, लेकिन यह हिंदी को भूल जाने की कीमत पर नहीं हो।

दोहों में साउंड पर भी की बात
जावेद अख्तर ने चर्चा के दौरान दोहों में साउंड पर भी बात की। इसके लिए उन्होंने रहीम का एक प्रसिद्ध दोहा ‘रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय, टूटे से फिर ना जुड़े, जुड़े गांठ पड़ जाए’ सुनाया। उन्होंने बताया कि इस दोहे में रहीमदासजी ने साउंड का उपयोग किया है। प्रेम के धागे को झटके से मत तोड़ो। ऐसे तोड़ने से उसमें चटक की आवाज आती है। इसीलिए यहां चटकाय का उपयोग किया गया है।  
एक ही राजा के दरबार में रह सकता है व्यक्ति
जावेद अख्तर ने कहा कि अकबर अपने नौ रत्नों में तुलसीदासजी को लेना चाहते थे। उन्हें पता था कि  रहीम दास और तुलसीदासजी में अच्छी मित्रता है तो उन्होंने इसी को ध्यान में रखते हुए रहीम दास के जरिए उन तक यह संदेश पहुंचाया। तुलसीदास ने इस पर रहीम को बड़ा प्यारा जवाब दिया। वो बोले कि एक वक्त में व्यक्ति एक ही राजा के दरबार में रह सकता है। अब मैं एक राजा के दरबार में हूं, भला मैं कहां जा पाऊंगा दूसरे राजा के दरबार में।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery