Tuesday, November, 17,2026

सियासी गुणा-भाग शुरू, नतीजों से पहले रणनीति पर चर्चा

जयपुर: पंचायत चुनावों में मतदान के बाद अब भाजपा और कांग्रेस की नजर नतीजों के साथ ही जिला प्रमुख और प्रधान की कुर्सियों पर टिक गई है। परिणाम आने से पहले ही दोनों दलों ने निर्वाचित सदस्यों को अपने पक्ष में लामबंद करने और स्थानीय राजनीतिक समीकरण साधने की कवायद शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार से संभागवार बैठकों का दौर शुरू हुआ, जहां प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ प्रभारियों और सह प्रभारियों से चुनावी फीडबैक लेकर आगामी रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस भी मंगलवार से दो दिन तक बैठक कर चुनावी स्थिति का आकलन करेगी। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा 200 विधानसभा प्रभारियों और पंचायत चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ मंथन करेंगे।

भाजपा में प्रशिक्षण शिविर और मतगणना की तैयारियों पर चर्चा

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में अजमेर संभाग के प्रभारियों और सह प्रभारियों से फीडबैक लिया गया। बैठक में जिला प्रमुख और प्रधान के चुनावों की रणनीति के साथ प्रशिक्षण शिविर और मतगणना की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं से आगामी राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा की। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व सांसद सुमेधानंद सहित कई नेता पहुंचे। अजमेर संभाग प्रभारी डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि बैठक में प्रशिक्षण शिविर और मतगणना की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने निकाय चुनावों का हवाला देते हुए दावा किया कि पंचायत चुनावों में भी भाजपा को जीत मिलेगी। इसी बीच पंचायत चुनावों के नतीजों से पहले प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी को लेकर भाजपा-कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

बेहतर परिणाम की उम्मीदः राठौड़

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पंचायत चुनावों में भाजपा पहली बार संपूर्ण ग्रामीण विकास के मुद्दे और संकल्प पत्र के आधार पर चुनाव मैदान में उत्तरी है। सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का समर्थन भाजपा के पक्ष में आएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सवा चार करोड़ लोगों को पिछले 28 महीनों से मुफ्त अनाज मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टे जारी करने की घोषणा का भी सकारात्मक असर हुआ है।

बाड़ाबंदी को लेकर जूली का भाजपा पर हमला

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी और दबाव की राजनीति करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कई प्रत्याशियों को विदेश भ्रमण पर भेज रही है और सत्ता के दम पर प्रत्याशियों को डराया धमकाया जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशियों को नौकरी और निलंबन तक की धमकियां दी जा रही हैं। कांग्रेस की बाड़ाबंदी को उन्होंने मजबूरी बताते हुए कहा कि प्रत्याशियों को सुरक्षित ठिकानों पर इसलिए रखा जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery