Tuesday, November, 25,2025

अब नागरिक मोबाइल पर देख सकेंगे अपना हेल्थ रिकॉर्ड

जयपुर: प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देशन में राज्य के सभी नागरिकों के लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम (IHMS) में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) का उपयोग अनिवार्य किया गया है।

चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के तहत अब प्रत्येक मरीज का ओपीडी और आईपीडी पंजीकरण आभा आईडी से ही किया जाएगा। इससे 'एक देश, एक स्वास्थ्य आईडी' के सिद्धांत के तहत नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. अमित यादव ने बताया कि आभा आईडी प्रत्येक नागरिक की डिजिटल पहचान संख्या है, जो उसके स्वास्थ्य रिकॉर्ड को सुरक्षित रखती है। मोबाइल एप या पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने स्वास्थ्य विवरण कभी भी देख सकते हैं और डॉक्टर के साथ साझा कर सकते
हैं। इससे इलाज की प्रक्रिया तेज और सटीक होगी। साथ ही पेपरलेस और पारदर्शी स्वास्थ्य व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री आज एमओयू समीक्षा और उत्तर क्षेत्रीय परिषद बैठक में करेंगे ब्रीफिंग

मुख्यमंत्री बुधवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 9 लाख करोड़ के एमओयू की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसी दौरान प्रवासी राजस्थानी दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। इस बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और सचिव शामिल होंगे। साथ ही शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय में हरियाणा में होने वाली उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक के संबंध में ब्रीफिंग होगी। इसमें प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों को आगामी बैठक की तैयारियों और एजेंडे पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देशन में राजस्थान में चिकित्सा शिक्षा को नए आयाम मिल रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी यूके के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू किया है, जो स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान और क्षमता निर्माण में सहयोग को बढ़ावा देगा। एमओयू के तहत स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों का सह-विकास, साझा शिक्षण, संयुक्त अनुसंधान और तकनीकी परियोजनाओं पर काम शामिल है। इसके माध्यम से गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, स्वास्थ्य सेवा, यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज और विशेषज्ञता का आदान-प्रदान होगा। एमओयू से चिकित्साकर्मी, विद्यार्थी और अकादमिक स्टाफ नई तकनीक सीखकर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाने में योगदान देंगे। दोनों पक्षों का यह सहयोग चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को वैश्विक स्तर पर मजबूत करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery