Friday, December, 26,2025

सरकार विरोधियों की साजिश... कलेक्टर-एसपी की लापरवाही और अनुभवहीनता भी महंगी पड़ी

जयपुर: बुधवार को जब समूची सरकार राजधानी जयपुर में प्रदेश के विकास के लिए औद्योगिक निवेश के भागीरथ प्रयास में जुटी थी और प्रवासी राजस्थानी दिवस का जश्न मना रही थी, ठीक उसी दिन कुछ सरकार विरोधी एजेंसियां और असामाजिक तत्व इस खुशी में रंग में भंग डालने का कुत्सित प्रयास कर रहे थे। राजधानी से 400 किलोमीटर दूर सीमांत जिले हनुमानगढ़ के टिब्बी में जो कुछ हुआ, उसे पूर्व नियोजित साजिश माना जा रहा है।

दिसंबर 2024 में राइजिंग राजस्थान में हुए 35 लाख करोड़ के एमओयू में से एक साल की अल्प अवधि में आठ लाख करोड़ का निवेश धरातल पर आ जाना भजनलाल सरकार की शानदार और रिकॉर्ड उपलब्धि है। बुधवार का आयोजन इसी उपलब्धि को और गति देने के उद्देश्य से किया गया था, लेकिन सरकार विरोधियों के लिए यह उपलब्धि आंख की किरकिरी बन गई है। इसलिए इन विरोधियों ने बुधवार का दिन औद्योगिक-निवेश के माहौल को बिगाड़ने के लिए जान-बूझकर चुना। ये विरोधी शोर मचा रहे हैं कि सरकार कॉरपोरेट जगत की पक्षधर और किसान-विरोधी है। कांग्रेस पार्टी के नेता शोर मचाने में सबसे आगे हो रहे हैं।

गौरतलब है कि टिब्बी में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड (चंडीगढ़) द्वारा लगाए जा रहे 40 मेगावाट के अनाज आधारित एथेनॉल प्लांट को लेकर सारा विवाद है। यह परियोजना भारत सरकार के एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का हिस्सा है। स्थानीय किसान इस प्लांट को यहां लगने नहीं देना चाहते हैं। उनकी चिंता है कि फैक्ट्री के कारण प्रदूषण फैलेगा और पर्यावरण बिगड़ेगा। इसी चिंता को विरोधी हवा दे रहे हैं। कांग्रेस वाले इसे 'अन्नदाता' के हक की लड़ाई कह रहे हैं।

लेकिन हकीकत यह है कि लगभग 450 करोड़ के पूंजी निवेश वाले इस प्लांट को वर्ष 2022 में कांग्रेस सरकार ने ही मंजूरी दी थी। उसी सरकार के समय फैक्ट्री मालिकों ने विभिन्न सरकारी विभागों से एनओसी भी ले ली थी। पिछले 4 वर्षों में प्लांट का काम तेजी से चल रहा है। स्थानीय किसान हालांकि प्लांट लगाने का लंबे समय से विरोध कर रहे हैं, लेकिन बुधवार को विरोध अचानक गंभीर और हिंसक हो गया। फैक्ट्री में भी तोड़फोड़ हुई। जानकारों का मानना है कि इस सबसे औद्योगिक निवेश के प्रयासों को धक्का लग सकता है।

जानकारों के अनुसार बुधवार की घटना जिस चरम पर हुई, उसके लिए स्थानीय प्रशासन भी जिम्मेदार है। कलेक्टर खुशाल यादव और एसपी हरीशंकर ने स्थिति की गंभीरता और नजाकत को समझने में चूक व लापरवाही की। ये दोनों जिम्मेदार अफसर घटनास्थल पर यथा समय नहीं पहुंचे। रेंज आईजी हेमंत शर्मा भी देर रात पहुंचे।

कलेक्टर ने आंदोलनकारियों से बातचीत की सारी जिम्मेदारी एसडीएम सत्यनारायण सुथार के भरोसे छोड़ दी। कलेक्टर जिला मुख्यालय छोड़कर मात्र बीस किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पहुंच कर आंदोलनकारियों से समझाइश करते तो शायद भीड़ उम्र नहीं होती। एसपी हरीशंकर को भी मौके पर पहुंचना चाहिए था।

हकीकत तो यह है कि ये दोनों ही जिम्मेदार सरकारी अधिकारी हनुमानगढ़ की राजनीतिक स्थितियों और जन भावनाओं से अनभिज्ञ हैं। दोनों ही मात्र छह माह पूर्व हनुमानगढ़ में लगे हैं। 2015 बैच के आईएएस खुशाल यादव तो झुंझुनूं में केवल 5 माह ही कलेक्टर रह पाए और सवाई माधोपुर में भी कलेक्टर के पद से मात्र 9 महीने में ही हटा दिए गए। इस पृष्ठभूमि वाले खुशाल यादव की हनुमानगढ़ की 'परफोर्मेस' भी पूअर रही है। 2019 बैच के आईपीएस हरीशंकर भी बालोतरा में मात्र 9 महीने और सांचोर में मात्र 7 महीने ही एसपी रहे हैं। ऐसे में जिले में 'लॉ एंड ऑर्डर' को कंट्रोल करने का उन्हें भी अनुभव नहीं है। इन दोनों अफसरों की लापरवाही और अनुभवहीनता आज 'महंगी' पड़ रही है।

राजीव सिंह ठाकुर अभी 6 महीने नीति आयोग में ही रहेंगे

राजस्थान के आईएएस (1995 बैच) राजीव सिंह ठाकुर अब 6 महीने तक और नीति आयोग में सलाहकार बने रहेंगे। केंद्र सरकार ने उनके कार्यकाल में मई 2026 तक के लिए बढ़ोतरी कर दी है। सिंह नवंबर 2017 में केंद्र में डेपुटेशन पर गए थे। उन्हें दिसंबर 2024 में नीति आयोग में सलाहकार नियुक्त किया गया था। यह अवधि एक वर्ष के लिए बढ़ाकर 2025 कर दी गई थी। अब इसे दूसरी बार 6 माह के लिए बढ़ाया गया है। वे जून 2029 में रिटायर होंगे। राजस्थान में उनके बैच के अफसर अभी एसीएस प्रमोट हो चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery