Tuesday, April, 08,2025

चैत्र नवरात्र 30 मार्च से... इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

जयपुर : 30 मार्च चैत्र माह शुक्ल प्रतिपदा को हिंदू नवसंवत्सर और देवी की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र आरंभ होंगे। 6 अप्रैल को रामनवमी और 7 अप्रैल को नवरात्र का उत्थापन के साथ पर्व संपन्न होगा। रविवार को शुरू होने के कारण इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। इसके अलावा व्रत का समापन भी सोमवार के दिन होगा, इसलिए माता की डोली भी हाथी पर जाएगी। इस प्रकार माता का प्रस्थान और आगमन दोनों हाथी पर होगा। इससे देश के धन-धान्य में वृद्धि के साथ आर्थिक उन्नति होगी। ज्ञान का विस्तार होगा। नवरात्र पर अखंड ज्योत प्रज्जवलित करके कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक मंदिरों में देवी की उपासना होगी। शंख, घंटे, घड़ियाल आदि बनाकर महाआरती होगी। मां के मंदिरों और शक्तिस्थलों पर दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा, रामचरित मानस आदि के पाठ होंगे। माता को नवीन चुनरी ओढ़ाकर नौ स्वरूपों को आराधना की जाएगी। सिंधी समाज के आराध्यदेव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेटीचंड और राजस्थान स्थापना दिवस भी इसी दिन हैं।

ठाकुरजी को सुनाएंगे नवीन पंचांग

नक्संवत्सर 2081 की समाप्ति के साथ हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष विक्रम संवत 2082 आरंभ हो जाएगा। नवसंवत्सर पर भगवान कृष्ण का पंचामृत अभिषेक करने के बाद नवीन पोशाक धारण कराकर ठाकुरजी की नवीन पंचांग पढ़कर सुनाया जाएगा। जयपुर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में पंचांग और ध्वज का पूजन किया जाएगा। गज की पूजा-अर्चना करके दो सफेद कबूतरों को छोड़कर मानवमात्र के लिए सुख, शांति का समृद्धि की कामना की जाएगी। गली, चौराहों, मंदिरों, घरों और प्रतिष्ठानों पर भगवा पताका सजाने के साथ शाम को महाआरती के आयोजन होगे।

मीन राशि में 6 बड़े ग्रहों से बनेगा दुर्लभ संयोग

गीता गायत्री मंदिर गलता गेट के महंत और ज्योतिषाचार्य पं. राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 4:28 बजे से 30 मार्च को मध्यरात्रि 12:50 बजे तक रहेगी। उदियात तिथि से नवरात्र और नवसंवत्सर इसी दिन मनाए जाएंगे। इस दिन मीन राशि में 6 बड़े ग्रह सूर्य, चंद्रमा, शुक, शनि और राहु के आने से दुर्लभ संयोग बनेगा। मीन राशि में शुक्र और मन के कारक चंद्रमा रहेंगे। भौतिक सुख और सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य पं. राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि देवी पुराण के अनुसार घट स्थापना शुभ मुहूर्त प्रात:काल 6:24 बजे 14 बजे से 7:07 बजे तक दिवा स्वभाव लग्न में होगी। चौघड़िया के अनुसार 7:56 से 12:31 तक चर लाभ अमृत में भी घट स्थापना कर सकते हैं।

संवत् 2082 की होगी शुरुआत

ज्योतिषाचार्य डॉ रवि शर्मा ने बताया कि आरंभ हो रहे विक्रम संवत 2082 का नाम सिद्धार्थी, सिद्धार्थ है। इसके राजा व मंत्री सूर्य हैं। इसी के साथ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ ब्रह्म योग में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इसे देखते हुए यह साल राजनीतिक दलों के लिए नववर्ष संघर्षपूर्ण रहेगा। श्रेष्ठ वर्षों के योग बनने से अच्छी बारिश होगी। जून-जुलाई में गुरु ग्रह का अस्त व उदय इसमें सहायक बनेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

Gallery