Tuesday, November, 25,2025

भारत और सऊदी अरब के बीच सांस्कृतिक रिश्तों का नया अध्याय

रियाद: भारत और सऊदी अरब के बीच सांस्कृतिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ गया है। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सऊदी अरब के संस्कृति मंत्री प्रिंस बद्र बिन अब्दुल्ला बिन फरहान अल सऊद ने रियाद में सांस्कृतिक सहयोग पर एक ऐतिहासिक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर शेखावत ने कहा कि यह एमओयू दोनों देशों के बीच कला, संगीत, साहित्य, विरासत और सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई दिशा देगा। इस समझौते के तहत दोनों देशों के सांस्कृतिक संस्थानों के बीच संवाद बढ़ाने, सांस्कृतिक उत्सवों और आयोजनों में भागीदारी को आसान बनाने और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से जुड़े अनुभवों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहन  दिया जाएगा। हस्ताक्षर समारोह से पहले हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों के संस्कृति मंत्रियों ने सांस्कृतिक क्षेत्र में संयुक्त सहयोगात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहराया। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच सांस्कृतिक रिश्ते सदियों पुराने हैं। यह एमओयू न केवल हमारी साझी विरासत को सशक्त करेगा, बल्कि भविष्य की सांस्कृतिक साझेदारी के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery