Wednesday, April, 30,2025

वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम

जयपुर: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने अपने वक्तव्य में कहा है कि देश में हाल ही में पारित वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 मुस्लिम महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और कानूनी सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त करता है। यह राष्ट्र निर्माण की नींव में एक महत्वपूर्ण पहल है। अधिनियम न केवल वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन को पारदर्शी और जवाबदेह बनाएगा, बल्कि मुस्लिम महिलाओं को उनके अधिकार और सम्मान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रहाटकर ने बताया कि इस अधिनियम की प्रमुख विशेषता है, राज्य वक्फ बोडों और केंद्रीय वक्फ परिषद में दो मुस्लिम महिलाओं की अनिवार्य भागीदारी। यह कदम नीति निर्माण में महिलाओं की सहभागिता को सुनिश्चित करता है। इसके अलावा, वक्फ-अलाल-औलाद व्यवस्था में महिलाओं के उत्तराधिकार अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता दी गई है, जिससे उनकी आर्थिक स्वतंत्रता को बल मिलेगा। अधिनियम के तहत वक्फ की आय का उपयोग विधवा व तलाकशुदा महिलाओं और अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए किया जाएगा।

कानूनी अधिकारों की जानकारी होगी उपलब्ध

रहाटकर ने बताया कि इससे डिजिटल तकनीकों और ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से महिलाओं को उनकी संपत्तियों और कानूनी अधिकारों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा, विधवा पेंशन और मुफ्त कानूनी सहायता जैसे कार्यक्रमों के विस्तार से मुस्लिम महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम मुस्लिम महिलाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery