Wednesday, April, 30,2025

परिणय सूत्र में बंधे प्रबल सिंह और अरुंधती सिंह

जयपुर: देशभर के जाने-माने राजनीतिक और चर्चित चेहरों की मौजूदगी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सुपुत्र प्रबल सिंह तोमर और भरतपुर की बेटी अरुंधती सिंह राजावत परिणय सूत्र में बंधे। मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित होटल जय महल पैलेस में आयोजित भव्य और राजसी विवाह समारोह में कई राजनीतिक और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में इंडियन बीट्स बैंड के जाकिर हुसैन की टीम द्वारा शास्त्रीय प्रस्तुति दी गई। टीम ने सितार, तबला और वायलिन पर बॉलीवुड और शास्त्रीय धुनों की शानदार प्रस्तुति दी। ग्वालियर में आयोजित मेहंदी, संगीत और म्यूजिकल नाइट के बाद अब 4 मई को ग्वालियर में हो नवविवाहित जोड़े के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया जाएगा।

ये अतिथि हुए शामिल

विवाह समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, एमपी के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड, अभिनेता अरबाज खान, बॉलीवुड अभिनेता अनिरुद्ध दवे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery