Wednesday, April, 30,2025

पहलगाम आतंकी घटना की आत्मा पर हमला: साय

दौसा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश की खुशहाली की कामना की। सीएम ने कहा कि वे करीब 9-10 साल पहले मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने आए थे, लेकिन पर्दा लगने के कारण दर्शन नहीं हो पाए थे। आज भगवान के अच्छे दर्शन हुए हैं। वे शाम सवा चार बजे हेलिकॉप्टर से मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। आतंकियों ने निर्दोष और निहत्थे लोगों पर हमला किया। यह बेहद कायराना घटनाक्रम था। प्रधानमंत्री मोदी इस पर एक्शन ले रहे हैं, दोषी लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह घटना देश की आत्मा पर हमला है, निश्चित रूप से इसका खामियाजा पाकिस्तान को भुगतान पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की बयानबाजी पर नाराजगी भी जताई।

जयपुर एयरपोर्ट पर वसुंधरा राजे से की मुलाकात

मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौटने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जयपुर एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में रुके थे। उसी दौरान इंदौर की फ्लाइट से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। दोनों नेताओं की अचानक एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई और लाउंज में कुछ देर रामा-श्यामा चली। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर चर्चा तेज है, हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ट्रस्ट की गतिविधियों की दी जानकारी

सीएम की ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अगवानी की। इसके बाद गर्भगृह के सामने पहुंचकर परिवार के साथ स्वयंभू बालाजी महाराज, भैरव बाबा व प्रेतराज सरकार के दर्शन किए। ट्रस्ट के ऑफिस में सीएम को धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देकर प्रसादी भेंट की गई। इस दौरान सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, करौली जिलाध्यक्ष गोरधन सिंह जादौन, पूर्व विधायक रमेशचंद मीणा, एसपी सागर राणा, एएसपी गुरुशरण राव, दिनेश अग्रवाल, डिप्टी एसपी दीपक मीणा, थाना इंचार्ज गौरव प्रधान समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

कांग्रेस को बताया फ्यूज बल्ब

जयपुर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। जयपुर दौरे पर पहुंचे साय ने कांग्रेस को "फ्यूज बल्ब" बताते हुए कहा कि इस पार्टी ने देशभर में जनता का भरोसा खो दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो भी बोलती है, उसका कोई सिर-पैर नहीं होता। संविधान बचाओ रैली पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में संविधान को खतरे में कांग्रेस ने ही डाला है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery