Wednesday, April, 30,2025

भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श: देवनानी

अजमेर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श हैं। हमें उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। देवनानी ने मंगलवार को अजमेर में परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन त्याग, तपस्या, शौर्य और सामाजिक न्याय की स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर एक आदर्श समाज की परिकल्पना प्रस्तुत की। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में व्याप्त असमानता और भेदभाव को समाप्त करें। देवनानी ने कहा कि इस अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम एक न्यायपूर्ण, समरस और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेकर हम राष्ट्र निर्माण की दिशा में सार्थक कदम बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर उनके साथ राजेश शर्मा, अशोक मुगल, के. त्रिपाठी, गजेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा, दीपक शर्मा, प्रतिभा पाराशर, अरविंद पाराशर, मनीष पाराशर, रमेश सोनी, सुभाष जाटव, कपिल व्यास उपस्थित रहे।

नामदेव समाज ने किया अभिनन्दन

अजमेर शहर की प्रमुख सड़क आगरा गेट से अग्रसेन चौराहा तक के मार्ग को अब संत शिरोमणि नामदेव महाराज के नाम से जाना जाएगा। इस नामकरण को लेकर समाज में हर्ष का माहौल है। मंगलवार को वासुदेव देवनानी का अजमेर स्थित निवास पर नामदेव टांक क्षत्रिय समाज संस्थान अजमेर तथा नामदेव विठ्ठल मंदिर एवं पंचायत भवन छप्पन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने देवनानी का माल्यार्पण कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अनीश गोयल, राकेश वर्मा, त्रिलोक चंद नामा डॉ. बी.आर. छीपा (पूर्व कुलपति), दिनेश बंधीवाल, विनय दोसाया (मंत्री), संजीव नागर (पूर्व पार्षद), प्रहलाद छीपा सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, व युवा उपस्थित रहे।

भैरव मंदिर में 15000 फीट लंबा साफा चढ़ाया

राजगढ स्थित भैरव मंदिर में मंगलवार को संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य उपासक चम्पालाल के सान्निध्य में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर ग्रामवासियों के साथ नाहरपुरा से भैरव मंदिर तक 15,551 फीट लंबा भव्य साफा चढ़ाया गया। यह विशेष साफा बाबा भैरव, सेन जी महाराज और वीर तेजाजी को समर्पित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिससे माहौल धार्मिक आस्था से ओतप्रोत हो गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery