Tuesday, May, 26,2026

भारत को वैश्विक स्तर पर प्रमुख बनाने के लिए किया मंथन

दिल्ली: भारत 24 का 'विकसित दिल्ली से विकसित भारत 2047- विजन ऑफ न्यू इंडिया' कार्यक्रम से भारत को वैश्विक स्तर पर प्रमुख बनाने के लिए महत्वपूर्ण विचार सामने आए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई नेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं, स्वामी दीपांकर, स्वामी चक्रपाणि और साध्वी रितु सिंह ने इस कार्यक्रम में महाकुम्भ पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति, उद्योग, वन और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पंकज कुमार सिंह, सांसद और CAIT के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल, दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और बीजेपी कार्यकर्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभने कार्यक्रम के दौरान भारत में चल रहे मुद्दों और उनके समाधान पर चर्चा की।

ग्लैमर का तड़का

इसके अलावा, मिस यूनिवर्स 2024 मारिया विक्टोरिया क्जायर थेइलविग, मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा और निखिल ने अपनी शानदार उपस्थिति से कार्यक्रम को रोशन किया और इस मौके पर ग्लैमर का तड़का लगाया। 'विकसित दिल्ली से विकसित भारत 2047' ने भारत को वैश्विक मंच पर और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एक मजबूत कदम उठाया है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery