Tuesday, May, 26,2026

विकसित भारत के विजन पर आज होगा मंथन

नई दिल्ली: भारत 24 की ओर से सोमवार को नई दिल्ली स्थित ताज मानसिंह होटल में 'विकसित भारत लीडरशिप समिट 2026' का आयोजन किया जाएगा। भारत 24 के सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह समिट विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में संवाद, सहयोग और दूरदर्शी विचार-विमर्श के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगी। समिट में कई प्रमुख हस्तियां शिरकत करेंगी। इनमें केंद्रीय विधि एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा शामिल हैं। इस समिट में नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टार्टअप उद्यमी, शिक्षाविद और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ एक साथ आकर भारत की विकास यात्रा पर विचार-विमर्श करेंगे।

कार्यक्रम में आर्थिक वृद्धि, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, नवाचार, सुशासन और सतत विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी भागीदारी के साथ यह समिट विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाला मंच साबित होगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery