Thursday, April, 02,2026

अजमेर को रेलवे व आईटी हब बनाने पर दिया जोर

दिल्ली: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दिल्ली प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बैठक में अजमेर के रेलवे विकास पर विशेष जोर रहा। देवनानी ने अजमेर में वंदे भारत कोच निर्माण कारखाना स्थापित करने का प्रस्ताव रखा और बताया कि इससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। उन्होंने अजमेर से नई रेल सेवाएं शुरू करने की मांग भी रखी। रेल मंत्री ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि अजमेर रेलवे नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में गंभीर प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही आईटी पार्क के विकास को लेकर भी चर्चा हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery