Wednesday, April, 16,2025

भीम आर्मी ने क्रेन की मदद से लगाया झंडा... पुलिस ने हटाया

उदयपुर: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती से एक दिन पहले रविवार देर रात शहर के कोर्ट चौराहे पर 'जय भीम' लिखा नीला झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया। यह झंडा भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने क्रेन के माध्यम से लगाया था।

इसमें 'जय भीम' और 'बाबा साहेब' लिखा था और अंबेडकर की तस्वीर भी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झंडे को हटवा दिया, जिससे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उन्हें दलित होने की वजह से झंडा लगाने से रोका गया, जबकि पुलिस का कहना था कि सार्वजनिक स्थान पर कोई भी झंडा लगाने से पहले प्रशासन से लिखित अनुमति लेना अनिवार्य है।

कार्यकर्ता झंडा लगाने पर अड़े रहे

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अंबेडकर जयंती को लेकर पूर्व में संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि बिना अनुमति कोई भी झंडा सार्वजनिक स्थानों पर नहीं लगाया जाएगा। इसके बावजूद भीम आर्मी के कार्यकर्ता झंडा लगाने पर अड़े रहे, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर झंडा उतरवा दिया।

मुंडा व अंबेडकर की मूर्तियां खंडित करने पर आक्रोश

टोंक जिले की उप तहसील दतवास में सोमवार सुबह बिरसा मुंडा व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को खंडित करने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार, सदर थाना अधिकारी हीरालाल, दतवास थानाधिकारी कालूराम व नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। मामले को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि दतवास उप तहसील मुख्यालय से 100 मीटर दूरी पर सर्व समाज द्वारा बाबा साहेब और भगवान बिरसा मुंडा की स्थापित मूर्तियों को असामाजिक तत्वों ने खंडित किया है। यह न सिर्फ उन महापुरुषों का अपमान है, बल्कि उन्हें मानने वाले लोगों की जनभावनाओं पर भी गहरी ठेस पहुंची है। लोगों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने तथा मूर्तियों को पहले वाली स्थिति में स्थापित करने की मांग की। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery